Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



फ्री बिजली मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस को आप की चुनौती, सामूहिक मंच पर किया आमंत्रित, जानिए खबर

देहरादून । आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, जब से अरविंद केजरीवाल जी ने उत्तराखंड में  300 यूनिट बिजली प्रति माह, हर परिवार को मुफ्त देने की बात कही ,तब से कांग्रेस बीजेपी दोनों ही दलों में खलबली मची है।क्योंकि ये दोनों दल जनता को उनके हक देने के पक्षकार नहीं है और इनके नेता फ्री बिजली देने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि इन दोनों ही पार्टियों का स्टैंड मुफ्त बिजली को लेकर साफ नहीं है। आप के वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल ने इन दोनों दलों को चुनौती देते हुए कहा, अगर वाकई में बीजेपी और कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता की फिक्र है,और वो जनता को उनके हक की बिजली फ्री देना चाहते हैं तो आप पार्टी  उनका स्वागत करते हुए  सार्वजनिक मंच में खुली बहस  के लिए दोनों दलों को आमंत्रित करती है और उनके फ्री बिजली देने की योजना को जनता के सामने रखने की बात कही।
कर्नल कोठियाल ने दोनों दलों बीजेपी और कांग्रेस से फ्री बिजली पर उनका स्टैंड और योजना को जनता के सामने रखने के लिए कहा ,उन्होंने पूछा ये दोनों दल फ्री बिजली की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं वो  दोनों ही दल बताएं कि, आखिर कैसे वो प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली प्रत्येक माह देंगे। जबकि वो आप पार्टी की फ्री बिजली की योजना को सार्वजनिक मंच पर दोनों पार्टियों के साथ शेयर करने को तैयार हैं । उन्होंने कहा आप पार्टी की योजना पूरी तरह तैयार है और वो दोनों ही दलों के नेता के साथ अपना ब्लूप्रिंट जनता के सामने रखने को तैयार है। लेकिन बीजेपी कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित कर रहे हैं उनके पास मुफ्त बिजली देने की कोई कारगर योजनाएं नहीं हैं।  उन्होंने कहा इन दोनों पार्टियों ने 21 साल एक के बाद एक उत्तराखंड में  राज किया लेकिन कभी भी जनता के हक उनको नहीं दिए । जब आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने 300 यूनिट फ्री बिजली प्रतिमाह,हर परिवार को देने की  घोषणा की तब दोनों ही दलों के  नेता जनता को गुमराह करने के लिए फ्री बिजली की बात कह रहे जबकि इनके पास फ्री बिजली को लेकर कोई योजना नहीं है। कर्नल कोठियाल  ने कहा, मुफ्त बिजली गांरटी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी का विजन बिल्कुल स्पष्ट है कि, सरकार बनते ही उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार को हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और दिल्ली इसका जीता जागता उदाहरण है, जहां आप पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही बिजली और पानी दोनों ही जनता को  मुफ्त दिए जाते हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि, आप पार्टी कोरी घोषणाएं नहीं करती बल्कि काम करती है और उत्तराखंड में भी सरकार बनते ही आप पार्टी का फोकस सिर्फ राज्य के विकास और यहां की मूलभूत समस्याओं के निराकरण पर ही रहेगा। इसलिए अगर दोनों ही दलों के पास फ्री बिजली को लेकर कोई कारगर योजनाएं हैं तो एक मंच पर आकर अपना ब्लूप्रिंट जनता के सामने रखें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Leave A Comment