Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



बंद पड़ी केदारनाथ यात्रा खुली, हजारों तीर्थयात्री रवाना

 

kedarnath

रुद्रप्रयाग। दो दिन से केदारनाथ धाम की यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे आठ हजार भक्तों को केदारनाथ भेजा गया, जबकि केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके पांच हजार से अधिक यात्रियों को वापस भेजा गया। पूरे इलाके में देर रात से लगातार बारिश जारी है.
मौसम विभाग ने पहाड़ों में तीन दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तीन दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। बारिश के कारण जहां पहाड़ों में ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ धाम की यात्रा पर भी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम जाने वाले लगभग आठ हजार यात्रियों को सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, गौरीकुंड सहित अन्य यात्रा पड़ावों पर रोक दिया गया था। वहीं जो यात्रि केदारनाथ धाम गये थे, उन्हें केदारनाथ धाम में ही सुरक्षित रोका गया था। शनिवार की सुबह कुछ देर के लिये मौसम खुला, जिसके बाद यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे आठ हजार यात्रियों को केदारनाथ भेजा गया और बाबा केदार के दर्शन कर चुके यात्रियों को केदारनाथ धाम से नीचे भेजा गया। हालांकि अब मौसम एक बार फिर से खराब हो गया है, जिसके बाद यात्रा को पुनः रोका गया है। केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद केदारनाथ के लिये संचालित होने वाली हेली सेवाएं भी उड़ान नहीं भर पा रही हैं। अब मौसम खुलने के बाद ही दोबारा यात्रा शुरू हो पायेगी।

Leave A Comment