Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बाबा रामदेव सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की, जानिए खबर

 

ramdev

हरिद्वार। पतंजलि गुरुकुलम के नवीन परिसर के भूमि पूजन और शिलान्यास अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि करीब 500 करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन में भारत के गौरवशाली इतिहास और गुरुकुल परंपरा के दर्शन होंगे। जनरल रावत को भारत रत्न देने की भी मांग बाबा ने की। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम का उद्देश्य दिव्य और भव्य व्यक्तित्व का निर्माण करना है। यहां वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा और भारतीय मूल्यों का ज्ञान भी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां तीन से पांच साल के छोटे बच्चों ने गीता, पंचोपदेश, अष्टाध्यायी, धातुपाठ, क्षलगानुशासन आदि कंठस्थ कर लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में हमेशा एक विचार रहा है कि हमारी वेद परंपरा, ऋषि परंपरा, ऋषि संस्कृति, योग, अध्यात्म और अध्यात्मवाद को भौतिकवाद से अधिक गौरव मिलना चाहिए। नन्हें बच्चों से शास्त्र श्रवण कर कार्ष्णी पीठाधीश्वर शरणानंद महाराज ने कहा कि 500 से 1000 सूत्र एक दिन में कंठस्थ करना बड़ी बात है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यहां से अष्टाध्यायी, धातुपाठ, पंचोपदेश, वेद, उपनिषद आदि का ज्ञान प्राप्त कर यह बच्चे देश-विदेश में भारतीय ऋषि परंपरा की पताका फहराएंगे। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि बच्चे भावी राष्ट्र निर्माता हैं। विदेशों में आज संस्कृत और भारतीय परंपराओं को अपनाया जा रहा है, लेकिन हमारे देश में लोग पाश्चात्यता की ओर भाग रहे हैं। पतंजलि गुरुकुलम की स्थापना से भारतीय परंपराओं और ऋषि संस्कृति को गौरव मिलेगा। वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका दीदी मां ऋतंभरा ने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम के भूमि पूजन का साक्षी बनना स्वयं में गौरव की बात है। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरि महाराज ने कहा कि संयमित जीवन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण सफल जीवन का मार्ग है। साधना आश्रम, डुमेठ, ऋषिकेश से स्वामी प्रेम विवेकानंद ने भी अपने विचार रखे। पूजन कार्य विशेष तौर पर काशी से पधारे प्रकांड पंडित मनोज मणि त्रिपाठी ने किया। इससे पूर्व पतंजलि गुरुकुलम के नवीन परिसर का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्ष्णी पीठाधीश्वर शरणानंद महाराज ने किया।

Leave A Comment