Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



बीस वर्षों के शोषण का अंत करेगी जनताः कोठियाल

 

विकासनगर । ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रवीण बंसल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने बंसल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पार्टी में शामिल किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए आप के मुख्यमंत्री के दावेदार अजय कोठियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के नवनिर्माण का चुनाव है। जनता का जो शोषण पिछले बीस वर्षों में हुआ है जनता इस विधानसभा चुनाव में उसका अंत करेगी। बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में विकासनगर के ब्लॉक जेष्ठ उपप्रमुख प्रवीण बंसल भाजपा छोडकर आप में शामिल हुए। इस मौके पर बंसल को पार्टी में शामिल कराते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि प्रवीण बंसल जैसे सामाजिक कार्यकर्ता के पार्टी में शामिल होने से उत्तराखंड नवनिर्माण के आम आदमी पार्टी के अभियान को मजबूती मिलेगी। कोठियाल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता नया इतिहास रचने जा रही है। कहा कि पिछले बीस वर्षों में उत्तराखंड की जनता नने शोषण, बदहाली देखी है जनता उसका हिसाब चुकता करने जा रही है। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन व्यवस्था उत्तराखंड में राम भरोसे चल रही है। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए जेष्ठ उपप्रमुख प्रवीण बंसल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व कर्नल अजय कोठियाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने आप की सदस्यता ली। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए आप नेता शहनाज हिंदुस्तानी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। बेरोजगारी चरम पर हैं लेकिन जनता का दुख दर्द सुनने वाला कोई नहीं। पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस से जनता उब चुकी है। जनता विकल्प चाहती है। इस मौके पर संगठन मंत्री मनोज चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सैना, लक्ष्मीकांत गौतम, दयारामसिंह, गुमानसिंह, राहुल भट्ट,रोहित कश्यप, सुंदरलाल, राकेश गुप्ता आदि पार्टी के लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment