Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



बेटियों को बॉक्सर बनाने के लिए मां ने गिरवी रखे जेवर, पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी

Master

नोएडा | हरियाणा की पहलवान सिस्टर्स गीता और बबीता फोगाट की तर्ज पर अब नोएडा में भी बेटियों को खिलाड़ी बनाने के लिए एक पापा मैदान में उतर गए हैं। बेटियों को खिलाड़ी बनाने का जुनून इस कदर सवार है की पिता ने सरकारी नौकरी छोड़ दी | हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए गुजारे के लिए छोटा-मोटा काम शुरू किया है और पूरा टाइम बेटियों की फिटनेस पर लगा दिया है। कोचिंग की फीस देने के लिए मां ने जेवर तक गिरवी रख दिए हैं। सेक्टर-123 स्थित राधा कुंज कॉलोनी में रहने वाले रमेश रावत कस्टम विभाग में नौकरी करते थे। अपने जमाने में उन्हें पहलवानी और बॉक्सिंग का बेहद शौक था लेकिन घर से सपॉर्ट न मिल पाने के कारण सपना पूरा नहीं हो पाया। दोनों बेटियां भी बचपन से ही पहलवानी और बॉक्सिंग की शौकीन हैं। दंगल फिल्म देखने के बाद पापा को बेटियों को ‘गीता’,’बबीता’ बनाने का ऐसा जुनून चढ़ा है कि नौकरी त्यागकर पूरा फोकस बेटियों पर लगा दिया है। रमेश रावत सुबह 4 बजे से बेटियों को कसरत कराना शुरू करा देते हैं। इसमें दौड़, दंड बैठक और बाकी एक्सरसाइज शामिल हैं। वह खुद भी एक्सरसाइज करते हैं ताकि बेटियों का हौसला बना रहे। पापा की दिन-रात की मेहनत और बेटियों की लगन अब रंग ला रही है। बड़ी बेटी मानसी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद पिछले दिनों यूथ नैशनल में खेल चुकी है। हालांकि नैशनल में अभी कोई मेडल नहीं मिला है, लेकिन दिन-रात की कड़ी मेहनत जारी है। वहीं छोटे बेटी 12वीं में है और अब प्रदेश स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है। बड़ी बेटी मानसी ने बताया कि पापा ने हमारे लिए नौकरी छोड़ दी, गुजारे के लिए छोटा मोटा काम करते हैं ताकि पूरा टाइम हमें दे सकें। सुबह 4 बजे उठाते हैं। 6 बजे तक हमें कसरत कराते हैं। मैं दिल्ली कोचिंग के लिए जाती हूं। फिर दिन में छोटी बहन को अखाड़े में पहलवानी की प्रैक्टिस कराते हैं। शाम को हम दोनों बहन पापा के साथ फिर कसरत करते हैं। हमसे ज्यादा मेहनत हमारे पापा हमारे लिए कर रहे हैं।

Leave A Comment