Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



बेहद सरल भाषा है हिंदी : गिरीश शंकर

hindi

आज कोच्चि में दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम क्षेत्रीय राजभाषा सम्‍मेलन एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष गृहमंत्रालय राजभाषा विभाग के सचिव गिरीश शंकर के कर कमलों से राजभाषा हिंदी के प्रयोग में सर्वश्रेष्‍ठ प्रगति हासिल करने वाले दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों के कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों और नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियों को पुरस्‍कृत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरीश शंकर ने कहा कि किसी भी देश की मौलिक सोच और सृजनात्‍मक अभिव्‍यक्‍ति सही मायनों में सिर्फ अपनी भाषा में ही की जा सकती है। अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग हमारे राष्‍ट्र प्रेम का ही एक रूप है। उन्‍होंने कहा कि अपनी भाषा में मौलिक लेखन से अभिव्‍यक्‍ति बहुत ही सहज और स्‍वाभाविक होती है, जो अनुवाद की भाषा से संभव नहीं है। हिंदी ने अपनी मौलिकता, सरलता एवं सुबोधता के बल पर ही भारतीय संस्‍कृति और साहित्‍य को जीवंत बनाए रखा है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर अनेकता में एकता की भावना को पुष्‍ट किया है। गिरीश शंकर ने कहा कि सरकार और जनता के बीच वही भाषा प्रभावी एवं लोकप्रिय हो सकती है, जो आसानी से सबकी समझ में आ जाए और बेझिझक जिसका प्रयोग किया जा सके। राजभाषा हिंदी के प्रयोग के मामले में जो बात बार-बार चर्चा का विषय बनती है, वह है सरल हिंदी का प्रयोग। उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है कि हिंदी के सरल शब्दों को कार्यालयों के कामकाज में प्रयोग में लाया जाना चाहिए। यदि हम टिप्पणी लेखन, पत्राचार आदि के लिए हिंदी के आम बोलचाल के शब्‍दों, वाक्‍यांशों एवं वाक्‍यों का प्रयोग करेंगे तो निश्‍चित रूप से हिंदी के प्रति सबकी रुचि बढ़ेगी और हमें अनुवाद की बैसाखियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

Leave A Comment