Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



बड़ी खबर : पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून। पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन कब्जाने और पेड़ कटवाने के गंभीर आरोप है। डीएफओ मसूरी आशुतोष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। शासन से मंजूरी के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इस जमीन से मार्च 2013 में साल के 250 पेड़ काट लिए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर हैं वह रिजर्व फॉरेस्ट है।
सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी। साल के पेड़ भी काट दिए। इस मामले में वन विभाग ने उनके खिलाफ जुर्म काटा था। बाद में जमीन की सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसिल की गई। इस मामले में कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने सिद्धू पर रिजर्व फारेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ कटान के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। जिन आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ उनमें बीएस सिद्वु पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड पुत्र जगदेव सिंह, निवासी 11 उषा कालोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर महेन्द्र सिह, एचयूएफ निवासी 11 उषा कालोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, नत्थूराम पुत्र महकूमल निवासी 61 डिस्पेन्सरी रोड, काशीराम क्वार्टर, थाना कोतवाली नगर दून हाल निवासी रोहटा रसूलपुर, तहसील सदर थाना सरूरपुर, जनपद मरेठ, दीपक शर्मा पुत्र एमपी शर्मा, निवासी 06 जेल चुंगी विक्टोरिया पार्क, मेरठ उत्तर प्रदेश, स्मिता दीक्षित निवासी 227 आरए बाजार तोपखाना, थाना लालकुर्ती, मेरठ,उत्तर प्रदेश, सुभाष शर्मा पुत्र खुशीरा शर्मा, निवासी सी-20 लोहियानगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, श्रीकृष्ण पुत्र लाल सिह, निवासी शिवपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश व शुजाउद्दीन, तत्कालीन तहसीलदार, तहसील सदर देहरादून शामिल हैं।

Leave A Comment