Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



भगवा रक्षा दल : पंकज कपूर बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

पंकज कपूर

लीलावती बनी प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ उत्तराखंड

देहरादून। भगवा रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने पंकज कपूर को प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवा रक्षा दल के पद पर नियुक्त किया है।विदित हो कि पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बनाने वाले और लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ देने वाले पंकज कपूर की लोकप्रियता को और कार्य करने की शक्ति को भगवा रक्षा दल ने पहचाना और उन्हें उत्तराखंड प्रदेश में एक अहम जिम्मेदारी पर नियुक्त किया। भगवा रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने पंकज कपूर की भगवा रक्षा दल संगठन के प्रति ईमानदारी निष्ठा और जिस तरीके से वे लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करते हुए आ रहे थे, उक्त शैली को देखते हुए आज दिनांक- 15 नवंबर 2019 से उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवा रक्षा दल की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन दीक्षित ने बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस के आदेश अनुसार उत्तराखंड प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार करा जा रहा है। इसी क्रम में पंकज कपूर को यह जिम्मेदारी दी है। बता दें कि, भगवा रक्षा दल के अध्यक्ष दीक्षित ने पंकज कपूर से आग्रह किया है कि, वह संगठन की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराएंगे केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने का काम करेंगे, उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे और संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पंकज कपूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भगवा रक्षा दल सचिन दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उत्तराखंड भगवा रक्षा दल अर्चना शर्मा, सहित समस्त भगवा रक्षा दल के पदाधिकारियों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए धन्यवाद कराएं, और विश्वास दिलाते हुए कहा कि, वह संपूर्ण रूप से संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। हिंदुत्व के लिए काम करेंगे और उसी के साथ सभी वर्गों के लिए भी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा है कि, उनकी यह प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति आज दिनांक- 15 नवंबर 2019 से अग्रिम आदेश तक मान्य रहेगी। इसी क्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शर्मा द्वारा लीलावती को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ उत्तराखंड, सूरज भान को व्यापार प्रकोष्ठ देहरादून, जिला कार्यकारिणी में सदस्य,
शैलेश कुमार को महानगर सचिव युवा मोर्चा, के रूप में और
रोहित सोडियाल को सुमन नगर वार्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा जताई कि, वह देश हित में और प्रदेश हित में सदैव कार्य करते रहेंगे। सचिन दीक्षित ने कहा यह नियुक्तियां आगे भी जारी रहेंगी। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भगवा रक्षा दल में काम करने का मौका दिया जाएगा।

Leave A Comment