Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी दून की बेटी स्नेह राणा पहुँची दून, जानिए खबर

देहरादून । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा सोमवार को दरबार साहिब पहुंचीं। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका व दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमंहत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा का स्वागत किया गया। स्नेह राणा इंग्लैंड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैंचों में शानदार प्रदर्शन के बाद हाल ही में दून लौटी हैं। इंग्लैंड में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली, बेहतरीन बॉलिंग व फील्डिंग से क्रिकेट प्रेमियों का मन मोह लिया। भारत की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोमवार सुबह 10 बजे स्नेह राणा कोच नरेन्द्र शाह व परिजनों सहित श्री दरबार साहिब पहुंची। उन्होंने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व इंग्लैंड के अनुभव साझा किये। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्तराखण्ड सरकार व भारत सरकार से स्नेह राणा को बेहतर से बेहतर सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध करवाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को ओर बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए रोल मॉडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। स्नेह राणा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं। काबिलेगौर है कि स्नेह राणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। महाराज ने कहा कि स्नेह राणा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह ने श्री महाराज जी के साथ संस्मरण सांझा करते हुए बताया कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स के खेल मैदान पर स्नेह राणा कड़ा अभ्यास किया करती थी। स्नेह राणा ने कहा कि एसजीआरआर रेसकोर्स स्कूल के ग्राउंड में बिताए समय को वे कभी नहीं भूल सकती। स्नेह राणा ने एसजीआरआर परिवार के साथ बिताए लम्हों, एसजीआरआर रेसकोर्स ग्राउंड की यादों व इंग्लैंण्ड में खेली गई करिश्माई पारियों के संस्मणों व अनुभाव भी साझा किये। स्नेह राणा का श्री दरबार साहिब, श्री झण्डे साहिब, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज पर अटूट विश्वास व आस्था है। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को अपनी सफलता का प्रेरणा स्त्रोत बताया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जल्द ही स्नेह राणा के सम्मान में एक सम्मान समारोह भी आयोजित करने जा रहा है।

Leave A Comment