Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा संबंध में बढ़ोत्तरी

 Dharmendra Pradhan

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेन्‍द्र प्रधान ने तेल प्राकृतिक गैस, स्‍वच्‍छ ऊर्जा, विद्युत ट्रांसमिशन और कौशल विकास के क्षेत्रों में भारत और कनाडा के मध्‍य ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए दूसरी भारत-कनाडा मंत्री स्‍तर ऊर्जा वार्ता के लिए 5 जुलाई को कालगरी, अलबर्टा, कनाडा में वहां के प्राकृतिक संसाधन मंत्री श्री ग्रेग रिकफोर्ड के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर बोलते हुए श्री प्रधान ने कहा कि भारत और कनाडा के साझा समान मूल्‍य और आदर्श हैं और वे दीर्घकालीन और टिकाऊ भागीदारी में विश्‍वास करते हैं। हमारा ऊर्जा सहयोग मजबूती से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसकी संभावना बहुत अधिक हैं। हमें इन संभावनाओं को वास्‍तविकता में बदलना है। इस अवसर पर श्री रिकफोर्ड ने कहा कि भारत के साथ कनाडा का बढ़ता हुआ ऊर्जा संबंध रोजगार जुटाने और दोनों देशों की दीर्घकालीन समृद्धि में सहायता प्रदान कर रहा है। हम अपने ऊर्जा हितों की पूरकता के आधार पर व्‍यापक सहयोग द्वारा अपनी सामरिक भागीदारी का विस्‍तार करने के लिए तैयार हैं। दोनों मंत्रियों ने रोजगार का सृजन करने और दोनों देशों के लिए दीर्घकालीन आर्थिक समृद्धि बढ़ाने में मदद करने के लिए सरकार और व्‍यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करके भारत और कनाडा की बढ़ती हुई ऊर्जा भागीदारी के बारे में प्रकाश डाला।भारत और कनाडा के मध्‍य ऊर्जा की पूरकता में पहले ही महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली गई है जो द्वीपक्षीय ऊर्जा संबंधों का निर्माण करने में सहायक है। वर्ष 2009 में भारत को पहली बार कनाडा से तेल प्राप्‍त हुआ और 2014 में भारत ने कनाडा से प्रतिदिन 1500 बैरल कच्‍चा तेल प्राप्‍त किया। वर्ष 2013 में अलबर्टा पेट्रोलियम मार्केटिंग कमीशन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मध्‍य सहयोग के लिए अभिरुचि की अभिव्‍यक्ति पर हस्‍ताक्षर हुए। मार्च 2014 में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने एक समेकित एलएनजी परियोजना- लेलू आईलैंड ब्रिटिश कोलम्बिया में प्रस्‍तावित पैसिफिक नॉर्थ-वेस्‍ट एलएनजी में 10 प्रतिशत भागीदारी हित अर्जित किया। 15 अप्रैल 2015 को कनाडा ने विद्युत उत्‍पादन के लिए अगले पांच वर्षों के दौरान भारत को सात मिलियन पौंड से भी अधिक यूरेनियम की आपूर्ति के ठेके की घोषणा का स्‍वागत किया।

Leave A Comment