Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



भारत-फ्रांस के बीच 14 समझौतों पर मुहर लगी

Macron

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के बीच शनिवार को चली गहन वार्ता के बाद गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और सामरिक सुरक्षा से जुड़े कुल 14 समझौतों पर मुहर लगी। दोनों देशों के नेताओं की मौजूदगी में शिक्षा, पर्यावरण, शहरी विकास और रेलवे के क्षेत्र में भी अहम समझौतों पर दस्तखत किए गए। मैक्रों के साथ संयुक्त वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अपने संबंधों को  काफी मजबूत किया है। जबकि, मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस ने आतंकवाद और कट्टरवाद के खतरों की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग आपसी संबंधों में खास महत्व रखता है। दोनों देशों के नेताओं ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी भले ही सिर्फ 20 वर्ष पुरानी हो लेकिन हमारी सभ्यता और आध्यात्मिक साझेदारी काफी पुरानी है। उदारवादी, समानता और भाईचारे की भावना सिर्फ फ्रांस में ही नहीं है बल्कि इसका उल्लेख भारतीय संविधान में भी है। मैक्रों के भारत दौरे के पहले दिन शनिवार को फ्रांस और भारतीय कंपनियों के बीच 16 बिलियन डॉलर के समझौतों पर मुहर लगी है। यह बात फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया। चार दिवसीय भारत दौरे पर  अपनी पत्नी ब्रिगिट्टे मैरी क्लाउड मैक्रों  और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इससे पहले मैक्रोन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर कई मुद्दो पर चर्चा की। मैक्रों ने राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत समारोह के दौरान कहा ,’ मैं भारत आकर  बहुत खुश हूं और स्वयं को गौरवाविंत महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष जुलाई में अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान मुझे अपने देश आने का न्यौता दिया था।  मेरा इरादा  दोनों देशों के बीच खास कर, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहभागिता का एक नये युग की शुरूआत करने का है।’ उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा,’मैं समझता हूं कि हमारे बीच बहुत बेहतर तालमेल है। दो महान लोकतांत्रिक देशों के बीच  संबंध ऐतिहासिक हैं।’ इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगित मैरी क्लाउड  मैक्रों का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। श्री मैक्रों के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य भी आये हुए हैं।

Leave A Comment