Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



भालू ने पांच महिलाओं पर किया हमला, दो की हालत गंभीर

देहरादून । गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के कोट ब्लाक के कोटा गांव के पास भालू ने सोमवार को पांच महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर पौड़ी के डीएम धीरज सिंह गब्र्याल ने घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयर लिफ्ट की व्यवस्था की। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को हैली की मदद से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया जा सका। यह हमला तब हुआ जबकि महिलाएं गांवों के ही पास जंगल में बकरी चुगाने और घास लेने गई थी। भालू के हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत है।  ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द भालू के आतंक से निजात दिलाने व घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, वन विभाग का कहना है कि मौके पर टीम भेजी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी। गढ़वाल वन प्रभाग में वन्य जीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सोमवार को पौड़ी मुख्यालय से सटे कोट ब्लाक के कोटा गांव निवासी दुर्गी देवी 36 साल, किशोरी देवी 38 साल, नौगांव निवासी मीना देवी 35 साल, सुम्मी देवी 37 साल, पित्तू गांव निवासी तामेश्वरी देवी 42 साल को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। बताया गया कि ये सभी महिलाएं गांवों के पास ही जमरी भैलतोक में बकरी चुगाने व घास लेने गई थी। हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया तब जाकर भालू से महिलाओं की जान बच सकी। पौड़ी के डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए हैली सेवी की मांग की थी जिस पर त्वरित उपचार के लिए यह सुविधा मुहैया करवा दी गई। जिला अस्पताल के पीएमएस डा. आरएस राणा ने बताया कि भालू के हमले में गंभीर घायल दुर्गी देवी व मीना देवी को हैली सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया है। हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची। वन विभाग की टीम के अस्पताल पहुंचने पर महाकाल सेना, स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने रेंजर पौड़ी अनिल भट्ट से घायलों को उचित मुआवजा देने व क्षेत्र में भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। रेंजर ने जनप्रतिनिधियों की बात डीएफओ गढ़वाल से भी करवाई। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजी जा रही है। घायलों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Leave A Comment