Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



भावना रावत जन सेवा के कार्यों से समाज के भीतर बनायी अपनी एक अलग पहचान , जानिए खबर

देहरादून | प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने अपने जन सेवा के कार्यों से समाज के भीतर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही अब वे एक राजनीतिक दल का गठन भी करने जा रही हैं, जिसकी घोषणा वे शीघ्र ही सार्वजनिक करेंगी। यदि भावना पांडे के जनसेवा के कार्यों की ही बात करें तो वे समय-समय पर आमजन से जुड़े ज्वलनशील मुद्दों को उठाती रही हैं। उनके विरोध करने के अंदाज ने जहां एक ओर आम जनता व मीडिया के बीच उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है, तो वहीं वे अपने विरोधियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनकर उभरी हैं। पहाड़ की बेटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे हमेशा ही उत्तराखंड के हित की बात करती आई हैं। उन्होंने मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा कि पिछले 21 वर्षों में भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर उत्तराखंड का बंटाधार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही दल एक सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्होंने बारी-बारी उत्तराखंड की भोलीभाली जनता को छलने का कार्य किया है और जनता का आगे भी इनसे कोई उम्मीद करना बेकार ही है।

सभी विधानसभा सीटों पर उतारेंगी प्रत्याशी

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। जिसके लिए उनके व उनकी टीम के द्वारा जोरोशोरों से तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक हमें अपने सपनों का उत्तराखंड नहीं मिला, जिसको पाना हम सभी का ख्वाब एवं अधिकार था। भाजपा व कांग्रेस जैसे दलों ने बारी-बारी उत्तराखंड को लूटने का कार्य किया है किंतु अब समय आ गया है बदलाव का।उन्होंने कहा कि वे राज्य के बेरोजगार युवाओं,पहाड़ की महिलाओं की दशा, पलायन एवं उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में समुचित सुविधाओं आदि कई मुद्दों को लेकर कार्य करेंगी। इसके लिए एक मेनिफेस्टो भी बनाया गया है, जल्दी वह भी सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास जताया है कि राज्य की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद स्नेह एवं पूर्ण सहयोग देगी और उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी होकर उत्तराखंड की जनता की सेवा में जुट जाएगी।

 

Leave A Comment