Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मंत्रियों, विधायकों, आईएएस, व आईपीएस अधिकारियों की पत्नियां तीज कार्यक्रम में हुईं शामिल

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर तीज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला विधायकों, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों, मंत्रियों की पत्नियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों द्वारा गढ़वंदना के साथ किया गया, साथ ही थडिया, चौपाल, झुमेलो, छपेली की प्रस्तुति दी गई। वहीं उपस्थित महिलाओं द्वारा सावन के झूले का आनंद लिया गया। इस दौरान उपस्थित अन्य महिलाओं नें रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर हरियाली तीज का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाली गीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें जीतने वाली महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान सभी महिला अधिकारियों सहित सभी महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की इस पहल का स्वागत किया।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का पर्व है। हमारे सभी पर्व और त्योहार प्रकृति से मानव के गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं। उत्तराखंड में संस्कृति में तीज-त्यौहारों का विशेष महत्व रहा है। यहां के जन-जीवन और परम्पराओं में तीज-त्यौहार रचे बसे हैं। उन्होंने कहा की सभी को मिलकर मूल संस्कृति से जुड़े त्यौहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह एवं ताजगी लाते हैं। मिलजुल कर मनाने से खुशियां कई गुना बढ़ती हैं। पूरे समाज का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण हो जाता है उन्होंने कहा कि देश, राज्य और समाज की तरक्की के लिए हमें तीज-त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को पोषित करते रहना होगा। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने कहा कि हमारे सभी त्योहारों से समाज को सीख मिलती है, अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक हैद्य जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी मिल सकें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव सौजन्या, अपर सचिव नमामि बंसल, पुलिस महानिरीक्षक विमला गुंज्याल, डीजी हेल्थ शैलजा भट्ट, उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी सरिता डोभाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, शशि प्रभा अग्रवाल, सुमन उनियाल, सुमेधा बहुगुणा, आईपीएस जया बलूनी सहित अन्य अधिकारी गण एवं पार्टी की महिला पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment