Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में कर्नल कोठियाल ने चुनावी बिगुल फूंका

 

उत्तरकाशी। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कर्नल कोठियाल ने  उत्तरकाशी में विशाल तिरंगा यात्रा और जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा करते  हुए कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री विधानसभा से ऑफिशियली आप का प्रत्याशी घोषित किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि, साथियों मैं आज एक अच्छी खुश खबरी लेकर आया हूं। आम आदमी पार्टी की ओर से गंगोत्री विधानसभा से कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लडेंगे। उन पर जनता का विश्वास है, चाहे रोजगार दिलाना हो या आपदा के दौर में काम करना हो, वह सब बेहतर जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सभी विधानसभाओ पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। गंगोत्री के लोगों के लिए यह अच्छा अवसर है, उनके लिए कर्नल कोठियाल एक बेहतर विकल्प हैं, गंगोत्री के साथ ही उत्तराखंड के लिए भी यह अच्छी खबर है। गंगोत्री के राजनैतिक इतिहास को बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि यहां जिस पार्टी का विधायक जीता है उसकी ही सरकार बनती आई है। इस बार कर्नल कोठियाल को चुने और प्रदेश को विकास करने वाली सरकार दे,उत्तराखंड नवनिर्माण करने वाली सरकार दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 21 सालों से छलने का काम किया। उन्होंने कहा,दिल्ली में जब यहां की प्रसूता की मौत की खबर पढ़ता हूं दुख होता है। शिक्षा के हालात भी बदहाल हैं। उत्तराखंड की राजनीति में जिस विजन व साहस की जरूरत है वह अब तक नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री और यहां की जनता को यह सौभाग्य मिलेगा की राज्य को ईमानदार, कर्मठ नेता मिलने जा रहा है। उनकी विधानसभा से सिर्फ विधायक नहीं सीएम प्रत्याशी भी है आप एक बार उनपार विश्वास कर के देखिए। उन्होंने कहा,हमनें सात साल पहले जब दिल्ली में काम शुरू किया था, उस वक्त  सबने कहा बिजली मुफ्त संभव नहीं है, अच्छे सरकारी स्कूल कैसे बन सकते हैं, लेकिन हमने सब कुछ कर के दिखाया है। काम करने की इच्छाशक्ति और विजन हो तो कोई भी काम संभव है।उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की बारी है। हर जगह की अपनी कमी और खूबियां होती है, यदि दिल्ली में संभव हो सकता है तो हर जगह संभव है। उत्तराखंड में भी नवनिर्माण होगा। उन्होंने कहा,
दिल्ली में बिजली मंगवाकर मुफ्त दी जा रही है। उत्तराखंड दूसरो को बिजली देता है ऐसे में यहां मुफ्त बिजली दी जा सकती है।
मनीष सिसोदिया ने कहा,बीजेपी और कांग्रेस में स्कूलों के हालात खराब रहे अब दिल्ली के स्कूलों से बच्चे नीट का एग्जाम क्लियर कर रहे हैं। एक ही स्कूल से 51 बच्चों ने नीट क्लियर किया है। उन्होंने कहा,आजादी के बाद से ही यहां की शिक्षा बेहतर रही है तो अब भी अच्छी शिक्षा संभव है। जब पांच साल में दिल्ली में संभव है तो यहां भी हो सकता है। इसके बाद मनीष सिसोदिया और कर्नल अजय कोठियाल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का दौरा किया। कर्नल कोठियाल निम में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनीष सिसोदिया ने निम के मैनेजमेंट से बात करते हुए निम में संचालित कोर्स को दिल्ली में भी संचालित किए जाने की इच्छा जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने वहां के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट से फोन पर बात भी की और उन्हें दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।  जिस पर निम प्राचार्य   ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इसके बाद  कर्नल कोठियाल और मनीष सिसोदिया  उत्तरकाशी शौर्य स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा जसवंत सिंह को पुष्पमाला अर्पित करते हुए नमन किया। आज ही के दिन वीर बाबा जसवंत सिंह का शहादत दिवस भी है। इस दौरान उन्होंने वहां पूर्व फौजियों से मुलाकात की और वो यूथ फाउंडेशन के लोगों से भी मिले। इसके बाद मनीष सिसोदिया और कर्नल कोठियाल का रोड शो ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। रोड शो में सैकड़ों युवाओं समेत महिला शक्ति ने रोड शो में चार चांद लगा दिए। हर तरफ उत्तरकाशी बाजार में युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था जो कर्नल कोठियाल के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। आप के इस रोड शो में युवाओं की काफी संख्या मौजूद थी जो युवाओं का कर्नल कोठियाल के प्रति विश्वास जताने के लिए काफी था।मनीष सिसोदिया रोड शो के दौरान बाजार से गुजरते हुए सबका संबोधन स्वीकारते हुए उनका अभिवादन कर रहे थे। चारों तरफ से जगह जगह लोग उनका स्वागत और पुष्प वर्षा कर रहे थे। नई पारी की शुरुवात के लिए कर्नल कोठियाल ने  मनीष सिसोदिया के साथ  बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद ,उत्तराखंड नवनिर्माण का लिया आशीर्वाद शौर्य स्थल के बाद वहां से दोनों आप वरिष्ठ नेता उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उत्तराखंड नव निर्माण का संकल्प दोहराते हुए पुजारी जी ने उन्हें विजयश्री का आशीष दिया। इसके बाद वो काशी विश्वनाथ मंदिर से रामलीला मैदान पहुंचे । अपने संबोधन की शुरुवात में उन्होंने कहा,आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है  2013 में जहां खड़ा था आज वही  हूं । उन्होंने कहा,अब समय आ गया जब अवलोकन करना  होगा।  21 साल पहले आंदोलन करके जो उत्तराखंड मिला था जिसके लिए शहादत दी थी वो सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया का उत्तरकाशी में स्वागत करते हुए उनको सैल्यूट किया। उन्होंने कहा, उत्तरकाशी से मेरा खास रिश्ता है। यहां से मैने सामाजिक सेवा की शुरुवात की । 2013 अप्रैल में मैं उत्तराखंड में जब उत्तरकाशी में पोस्टिंग आया निम में  प्रधानाचार्य बना । अप्रैल में मेरी पोस्टिंग आई 2 महीने बाद हिमालय में सबसे बड़ा डिजास्टर आया।  हमको जिम्मेदारी मिली जिसे हमने युवाओं लड़कियों पूर्व फौजियों की मदद ,जोश और जुनून से पूरा किया। आपदा में कई टीम बनाई,जिन्होंने मिलकर उस समय जज्बे से कई रेस्क्यू किया । विषम परिस्थितियों में काम किया।लोगों के जुनून को देखते हुए एक संस्था मैंने बनाई जो यूथ फाउंडेशन है जिसने हजारों लोगों को अब तक रोजगार दिया ,नंदा देवी राजजात कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी निभाई।

Leave A Comment