Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणायुक्त : मुख्यमंत्री धामी

 

सीएम धामी ने रावण दहन व दशहरा मेला में किया प्रतिभाग

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोङने का काम किया। उन्होंने शबरी के बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। शक्तिशाली, गौरवशाली भारत के रूप मे देश आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हमें वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दशहरे के पावन पर्व पर हम इसके लिये संकल्प लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक शासन प्रशासन पहुंचे और विकास का लाभ मिले, इस पर काम किया जा रहा है। मलिन बस्तियों को बनाए रखने के लिए कैबिनेट में निर्णय लेते हुए समयावधि को तीन वर्ष के लिए बढाया गया। जो गरीब भाई बहन नजूल की भूमि पर रहते हैं उनके लिये भी सरकार एक्ट लाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने 24 हजार सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कोरोना के दृष्टिगत आवेदन के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारे नौजवान भाई बहनों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। कोरोना से राहत देने के लिए पर्यटन, परिवहन, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के लिए करोङो का पैकेज दिया है। इनके खातों में पैसा पहुंचना भी शुरू हो गया है। पुलिस, रेवेन्यू व अन्य विभागों के कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।  इस अवसर पर कैबिनट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप दुग्गल आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment