Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मसूरी : होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

 

मसूरी । माल रोड स्थित होटल बीचवुड की चौथी मंजिल से गिरकर युवक अमित वर्मा उम्र 29 वर्ष पुत्र अशोक वर्मा निवासी साउथ रोड लंढोर बाजार मसूरी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया व उसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। बताया गया कि युवक अमित वर्मा अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए होटल गया था व रात को वहीं सो गया लेकिन मध्य रात्रि के बाद युवक होटल की तीसरीं मंजिल की खिड़की से गिर गया व मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल देेवेंद्र असवाल ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे सूचना मिली कि होटल बीचवुड के नीचे एक व्यक्ति मृत पड़ा है पुलिस मौके पर पहुंची पता चला कि युवक अमित 29 वर्ष पुत्र अशोक वर्मा अपने दो दोस्तो मुकेश रौथाण पुत्र बीएस रौथाण, निवासी बंजारावाला देहरादून व सुनील नेगी पुत्र जगत ंिसह निवासी सरस्वती विहार धर्मपुर देहरादून के साथ होटल में था उसके बाद रात को मसूरी के ही उनके परिचित आशीष बेेलवाल पुत्र लाखी राम बेलवाल निवासी जाफर हाॅल कुलडी मसूरी व रमेश नौडियाल पुत्र भक्ति राम नौडियाल, निवासी जाफर हाॅल भी मिलने आये व सभी ने खाना खाया व चले गये। अमित को नशा अधिक होने के कारण होटल में ही अपने मित्रों के साथ रूक गया। सुबह होटल के कर्मचारियों ने बताया कि होटल की खिड़की के नीचे फर्श पर युवक का शव पड़ा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह खिड़की पर गया होगा व वहां से नीचे गिर गया क्योंकि खिड़की काफी नीची है तथा उसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। प्रातः किसी ने देखा तो पुलिस को फोन किया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे मंे लिया व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया व उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस होटल में लगे सीसी कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक अपने दोस्तों होटल आया था और अधिक नशा करने के कारण खिड़की से गिरकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि खिड़की की ऊंचाई लगभग 4 फीट है साथ ही वहां पर किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जिससे कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।ं इस संबंध में सीओ मसूरी नरेंद्र पंत से कहा कि होटल प्रबंधन से इस संबंध में बात की जायेगी वहीं मसूरी होटल एसोसिएशन से वार्ता कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा व सभी को निर्देशित किया जायेगा कि होटलों की खिड़कियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। घटना की सूचना पर फांरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची व अपने स्तर से जांच शुरू कर दी।

Leave A Comment