Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



महाकुम्भ हरिद्वार : किन्नर अखाड़ा भी रहा पेशवाई में शामिल

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया नागा सन्यासियों का स्वागत

हरिद्वार । हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ में बृहष्पतिवार को श्री पंच दशनाम जूना व अग्नि अखाड़े की शाही अंदाज में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ भव्य पेशवाई निकाली गयी। ज्वालापुर के पाण्डेेवाला स्थित सिद्धपीठ गुघाल मंदिर से निकाली गयी संतों की पेशवाई से पूर्व पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान के अध्यक्ष महेश तुम्बड़िया, महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सचिन कौशिक, अनिल कौशिक, विपुल मिश्रोटे, संजय खजानके, प्रदीप निगारे, नितिन गोस्वामी, अजय वशिष्ठ, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, सौरभ सिखोला के साथ मंदिर के आचार्य ब्रजेश वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कर पेशवाई में शाामिल संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शाही अंदाज में निकली पेशवाई में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़े के अंर्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी, श्रीमहंत महेश पुरी, अग्नि अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी रामकृष्णानंद, स्वामी केशव पुरी महाराज, श्रीमहंत प्रेमगिरी, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, श्रीमहंत नारायण गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी मुक्तानंद बापू, श्रीमहंत साधनानंद, स्वामी सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी, स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी के अलावा किन्नर अखाड़े की आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी सहित कई प्रमुख संत शामिल रहे। भव्य रूप से निकाली गयी पेशवाई में शामिल नागा सन्यासियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी सी.रविशंकर, मेला अधिकारी दीपक रावत, अपर मेला अधिकारी हरबीर ंिसह, मेला आईजी संजय गुंज्याल, मेला एसएसपी जनमेजय खण्डूरी, जिला पुलिस कप्तान सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे। ज्वालापुर से शुरू हुई पेशवाई के बाजारों से होते हुए आर्यनगर, शंकर आश्रम, चंदाचार्य चैक, पुराना रानीपुर मोड़ ऋषिकुल, देवपुरा, शिवमूर्ति, बाल्मिीकि चैक होते हुए जूना अखाड़े में जाकर संपन्न हुई।
पेशवाई में शामिल नागा सन्यासियों व संत महापुरूषों के दर्शन करने के लिए सड़क के दोनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। संतों के दर्शन करने के लिए पूरे पेशवाई मार्ग पर छतों पर भी लोग जमा रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धाभाव से सड़क के दोनों ओर खड़े होकर नागा संन्यासियों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। परम्परा के अनुसार हाथी, घोड़े और बैंड बाजों से सुसज्जित पेशवाई में चांदी के होदों पर सवार जूना व अग्नि अखाड़े के आचार्य महाण्डलेश्वर, श्री महंत, महंत, महामंडलेश्वर और नागा साधुओं ने शिरकत की। पेशवाई में सबसे आगे अखाड़े की धर्म ध्वजा लहरा रही थी। युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर रहे पेशवाई में शामिल नागा संन्यायियों को देखने के लिए लोगों की भारी भी सड़कों पर जमा रही। पेशवाई में उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक भी लोगों को देखने को मिली। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि पेशवाई के बाद सभी नागा सन्यासियों के अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेंगे और कुंभ मेला संपन्न होने तक सभी संत छावनी में ही निवास कर धर्म का संदेश देंगे। निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के लिए कुंभ मेला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेशवाई मार्ग पर पुलिस, पीएसी व रैपिड एक्शन फोस के जवानों को तैनात किया गया था। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल, मेला एसएसपी जनमेजय खण्डूरी, जिले के पुलिस कप्तान सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी खुद सुरक्षा इंतजामों की निगरानी में जुटे रहे।

Leave A Comment