Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



महाकुम्भ 2021 को लेकर पुलिस विभाग ने कसी कमर,जानिए खबर

हरिद्वार । कुंभ मेले में छोटी सी चूक न हो इसके लिए कुंभ पुलिस  फूक फूक कर कदम रख रही है। कुंभ ड्यूटी में आने वाले हर पुलिसकर्मी को कुंभनगरी के भौतिक ज्ञान से लेकर आंतरिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण की बारीकियों से वाकिफ होना जरूरी है, इसलिए इस दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी है। इस प्रशिक्षण शिविर में आठ से दस हजार पुलिसकर्मी कुंभ ड्यूटी को समझने से लेकर और बेहद जरूरी टिप्स सीखेंगे।कुंभ में सेवाएं दे चुके एक्स्पर्ट उनके शिक्षक की भूमिका निभाएंगे ही, साथ साथ मौजूदा समय की चुनौतियों से भी रूबरू कराया जाएगा। अगले वर्ष की एक जनवरी को कुंभ मेले का आगाज हो जाएगा। अब पुलिस महकमे ने भी कुंभ को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। चुकीं हर बार कुंभ मेले से पूर्व पुलिस फोर्स का प्रशिक्षण होता है, लिहाजा इस बार भी प्रशिक्षण की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अनिल रतूड़ी ने कुम्भ मेला 2021 में ड्यूटी पर आने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वितीय प्रशिक्षण सत्र का विधिवत सुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अखाड़ो के पदाधिकारिगण एवम गंगा सभा का पदाधिकारिगण भी सम्मिलित रहे। जबकि पहला बैच 15 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसका शुभारंभ खुद कुंभ आइजी संजय गुंज्याल ने किया था। पहले बैच में 200 पुलिसकर्मी शामिल हुए थे, जिन्हें पांच दिन का प्रशिक्षण दिया गया था।उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी, पुलिस महानिदेशक अपराध एवम कानून व्यवस्था अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 संजय गुंज्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला 2021 जनमजेय खंडूरी द्वारा अपने अनुभवों को प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें सम्बोधित एवम मार्गदर्षित किया गया।प्रशिक्षण में कुंभ का महत्व, यातायात व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार, बचाव राहत कार्य की जानकारी ट्रेनिंग के दौरान दी गई। साथ-साथ उन्हें कुंभ मेला क्षेत्र का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस बात पर विशेष फोकस रहेगा कि आमजन से किस तरह पेश आना है। आइजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि सेवारत के अलावा रिटायर्ड हो चुके पुलिस अधिकारी एवं विद्वानों के द्वारा कुंभ संबंधित जानकारी पुलिस फोर्स को दी जा रही है। यह प्रशिक्षण अब लगातार चलता रहेगा। यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस, अलाईयू, रेडियो से लेकर हर विंग के कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। इस अवसर पर अखाड़ों के प्रतिनिधियों एवम गंगा सभा के पदाधिकारियों का पुलिस महानिदेशक द्वारा माला पहना कर एवम शाल उढा कर स्वागत एवम सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त महंत रविन्द्र पूरी सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा एवम प्रदीप झा, अध्यक्ष गंगा सभा हरिद्वार के द्वारा भी आगामी कुम्भ मेला में सन्तो, पंडा समाज, स्थानीय जनता एवं आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्कृष्ट समन्वय बनाते हुए आगामी कुम्भ मेला 2021 को सकुशल संम्पन  कराने के सम्बंध में अपने अनुभव सहित सुझाव प्रशिक्षणार्थियों को बताए।

Leave A Comment