Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026



महाशिवरात्रि : बाबा विश्वनाथ को समर्पित एक अनूठी भेंट

देहरादून। आईटीसी के अगरबत्ती ब्रांड मंगलदीप ने भगवान बाबा विश्वनाथ को समर्पित करते हुए बहुत विशेष ‘मंगलदीप टेंपल-बाबा विश्वनाथ’ अगरबत्ती पैक को लांच करने के लिए आईटीसीई-चैपाल पहल के तहत वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और चंदौली गांवकी स्थानीय महिलाओं से हाथ मिलाया है। ‘मंगलदीप टेंपल-बाबा विश्वनाथ’ अनूठी अगरबत्तियों का पैक है, जिसमें बाबा विश्वनाथ को चढ़ाए जाने वाले फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसमें भगवान विश्वनाथ का पसंदीदा चढ़ावा माने जाने वाले धतूरा और कमल की सुगंध का प्रयोग किया गया है।  इन अगरबत्तियों को चंदौली की स्थानीय महिलाएं प्रेम एवं भक्ति के साथ अपने पूज्य बाबा विश्वनाथ के लिए बनाती हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सहयोग ने इस अगरबत्ती को और विशेष बना दिया है तथा इसके हर पैक पर मंदिर का लोगो भी लगा रहता है। आईटीसी हर पैक की बिक्रीपर एक निश्चित राशि (इसका उल्लेख हर पैक पर किया गया है) बाबा विश्वनाथ मंदिर में अर्पित करते हुए लोगों की कुशलता की प्रार्थना करेगी। मंगलदीप टेंपल-बाबा विश्वनाथ अगरबत्ती के पैक को हाल ही में उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भक्तों को समर्पित किया था। इसके अतिरिक्त, मंगलदीप भगवान शिव के भक्तों के लिए वाराणसी के अस्सी घाट पर विशाल शिवलिंग की स्थापना भी कर रही है। आधार से इसकी ऊंचाई 8 फीट और चैड़ाई 6 फीट है। इसे 21 फरवरी, 2020 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थापित किया जाएगा। इसे पूरी तरह क्लोथ-फैब्रिकेटेड गुलाबी कमल और सफेद धतूरे के फूलों से ढंका जाएगा। इस अवसर पर आईटीसी के माचिस एवं अगरबत्ती कारोबार के डिवीजनल चीफ एक्जीक्यूटिव रविरायवरम ने कहा, “भगवान शिव के लाखों भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का बहुत गहरा महत्व होता है। गंगा के घाट पर इस शिवलिंग को स्थापित करना इस उत्सव के उत्साह का बढ़ाने की दिशा में हमारा एक प्रयास है। यह निश्चित तौर पर सभी भक्तों को प्रेरित करेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सहयोग का मंगलदीपब्रांड आभारी है और हम उनके भरोसे व सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। इस अनूठी अगरबत्ती के जरिये मंगलदीप भक्तों को दिव्यता एवं घर में ही मंदिर का अनुभव देगी।

Leave A Comment