Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड में महिलाओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

हिमाचल फिल्म सिटी ने आयोजित किए ऑडिशन

देहरादून । मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड के ऑडिशन रविवार को देहरादून के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुए। आयोजक हिमाचल फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पदम वर्मा ने बताया कि इसमें कुल 17 महिलाओं ने भाग लिया। जिनमें से 11 महिलाओं को राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है, जिसका आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ आगामी 27 व 28 जुलाई को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल फिल्म सिटी पिछले दो वर्षों से लगातार मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इण्डिया की रिजनल डायरेक्टर नमिता शर्मा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछले वर्ष की मिसेज इंडिया फ्रेंडशिप क्वीन शीतल खत्री रहीं। मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड रनर अप अर्चना वर्मा व नीति सक्सेना ने निर्णायकों की भूमिका निभायी। पदम वर्मा ने आगे बताया कि अभी 7 जुलाई को मिसेज इण्डिया उत्तराखण्ड के ऑडिशन नैनीताल में होंगे। ग्रैंड फिनाले के दौरान सभी चयनित महिलाओं को तीन दिनो तक ट्रेनिंग, ग्रूमिंग करवाई जाएगी तथा फोटोशूट्स के साथ साथ वेस्टर्न राउंड, टैलेंट राउंड, पर्सनल इंटरव्यू राउंड और इंडो-वेस्टर्न राउंड के जरिये महिलाओं की प्रतिभा को आँका और निखारा जायेगा। वर्मा ने आगे बताया कि इस बार का आयोजन तीन केटेगरी में किया जा रहा है, जिसमे 21 से 39 वर्ष वाली महिलाएं मुख्य केटेगरी में और 40 से 59 वर्ष की महिलाएं क्लासिक केटेगरी में तथा 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को सुपर क्लासिक केटेगरी में चयनित किया जा रहा है। देहरादून से फाइनल के लिए चयनित महिलाओं में सीमा भटनागर, संगीता ठाकुर, मान्या, अनुराधा, नलिनी गोसाईं, विशाखा, सुमन, सोनिका सोइन, स्वाति, आरती शर्मा व नीलम शामिल हैं। फिनाले में जीतने वाली महिलाएं सितम्बर माह में चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी और यदि वहां से भी कोई महिला जीतती है तो वह मिसेज एशिया इंटरनेशनल के लिए विदेश जाएगी।

Leave A Comment