Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मुख्यमंत्री धामी ने ओखलकाण्डा में लगभग 38 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भीमताल के विकास खण्ड ओखलकाण्डा खनस्यू में 3.67 करोड़ की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 34.21 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बडौन राजकीय इन्टर कालेज का उच्चीकरण, ककोड में मोबाइल टावर हेतु धनराशि देने, विकास खण्डों में सोशल आडिट कार्य आगे बढ़ाने, देवलीधार-सुरंग मोटर मार्ग, ओखलढूगा-कुडगांव मोटर मार्ग, देवीधार-सुरंग मोटर मार्ग का नाम स्व0 ताराराम कवि के नाम पर रखने व खनस्यू सब स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा में जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें ओखलकाण्डा के ग्राम कैडागांव के पास लधिया नदी पर 60 मी. विस्तार पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य लागत 220 लाख की धनराशि, विकास खण्ड ओखलकाण्डा के अन्तर्गत ग्राम थलाड़ी में गौला पुल नदी पर 36 मी. स्पान स्टील गार्डर पैदल पुल का निर्माण लागत 92 लाख, जिला फाउण्डेशन मद के अन्तर्गत ओलकाण्डा ब्लॉक में करायल बैण्ड से टुकरा वन चौकी तक (विभिन्न रीचों पर) मुख्य मार्ग में सीसी निर्माण कार्य लागत 25 लाख, विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम सभा ककोड के मेवाडीगांजा गणेश सिंह के घर से हरीशताल गांजा मोटर मार्ग की आर.सी.सी निर्माण कार्य लागत 15 लाख, विकासखण्ड ओखलकाण्डा के चिलवालगांजा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से गोरखनाथ मन्दिर की ओर सीसी में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य लागत 10 लाख तथा कैचुली देवी मन्दिर भीमताल में सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 5 लाख की कुल धनराशि 3.67 लाख की योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में चौरलेख-मल्लीदीनी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एंव सुदृढीकरण का कार्य लागत 312 लाख, विकासखण्ड ओखलकाण्डा में छीड़ाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 283 लाख, विकासखण्ड ओखलकाण्डा में रीखाकोट पेयजल योजना लागत 90.32 लाख, पश्यां पेयजल योजना लागत 119.39, धैना पेयजल योजना लागत 112.73 लाख, कालाआगर बहुल ग्राम पम्पिंग पेयजल योजना लागत 2370.22 लाख, अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. पतलोट ओखलकाण्डा में राष्ट्रीय स्तर खेलकूद हेतु बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण एंव स्माट मैथ लैब इग्लिस लैब की स्थापना (मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना) लागत 27 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटेला विकासखण्ड ओखलकाण्डा के एक कक्षा-कक्ष को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जाना (मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना) लागत 6.50 लाख, जिला खनिज फाउण्डेशन मद के अन्तर्गत ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर के धमद्वारी नदी में पुल निर्माण कार्य लागत 6 लाख, अनरोड़ी पेयजल योजना लागत 19.38 लाख, कालागढ़ी पेयजल योजना लागत 14.65 लाख, विकासखण्ड धारी के मज्यूली-अनर्पा के जौलपोखरा में सीसी निर्माण कार्य लागत 7.50 लाख, विकासखण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम सभा कचलाकोट में कचलाकोट से पड़ायल मोटर मार्ग मरम्मत, चैकडैम दीवार निर्माण कार्य लागत 20 लाख, ओखलकाण्डा के ग्रामसभा पश्या के इण्टर कालेज को जाने वाले गधेरे में पुलिया निर्माण कार्य लागत 6 लाख, विकासखण्ड धारी के सुनकिया ग्राम सभा के मुख्य नदी में पुलिया निर्माण कार्य लागत 8 लाख, विकासखण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम सभा डालकन्या के कुकाड गाड़ नदी में पुलिया निर्माण कार्य लागत 8 लाख तथा विकास खण्ड धारी के ग्राम सभा सुनकिया में गड़खा मोटर मार्ग का जीर्णाद्धार लागत 10 लाख की धनराशि से कुल 34.21 करोड़ की योजनाओ का शिलान्यास शामिल है।

21 वीं शदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए राजनीति नहीं बल्कि विकास का लाभ समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुॅचाना चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि 21 वीं शदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। यही नहीं जब हमारा राज्य अपने स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य हो इसका विजन प्रधानमंत्री ने दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्कृष्ट एवं आदर्श बनाने के लिए बुद्धिजीवियों से विचार लिये जा रहे हैं। बुद्धिजीवियों के विचार हेतु बोधिसत्व श्रृंखला आयोजित की जा रही है। वर्ष 2025 में राज्य शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, बागवानी, कृषि एवं रोजगार आदि के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अग्रणी राज्य बने, जिसके लिए बुद्धिजीवियों के सुझावों के साथ ही विभागों से भी विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा किसी की व्यक्तिगत यात्रा नहीं है, ये सामूहिक यात्रा है। युवा राज्य के युवा सपनों को पंख देने का काम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहयोगी के रूप में काम कर रही है। क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है आज 37 करोड 87 लाख के कार्या का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा अपने पांच माह के कार्यकाल मे जो भी उन्होंने घोषणायें की है उनको धरातल पर उतारा भी है। हर वर्ग का विकास किया जा रहा है यह सरकार का लक्ष्य भी है। प्रदेश में होम स्टे को बढावा दिया जायेगा जो स्वरोजगार व पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पांच लाख तक का उपचार प्रत्येक व्यक्ति को देने का कार्य किया है साथ ही चौबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। उन्होने कहा कि सरकार आईएएस, आईपीएस, सीडीएस, पीसीएस अन्य सेवाओं के प्री परीक्षा पास करने वाले युवाओं को आगे की तैयारी हेतु 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्हांने कहा कि कुमाऊं में शीघ्र एम्स का सैटलाइट सेन्टर खोला जायेगा। राज्य सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश मे सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही रेल लाईनें भी बिछाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट योजना, एकल खिड़की के माध्यम से स्वरोजगार मेलों का आयोजन, महिला स्वरोजगार के लिए 119 करोड की धनराशि जारी करने के साथ ही कोरोना मे पर्यटन की खराब स्थिति को देखते हुये 200 करोड़ का पैकेज प्रभावितों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा गत माह मे आयी दैवीय आपदा के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह तेजी से आगे बढें तथा रोजगार, स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों इसके लिए प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज रहित धनराशि की निर्धारित सीमा को बढ़ाया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का भी निरीक्षण किया तथा उनके उत्पादो की सराहना की। । क्षेत्रीय विधायक रामसिह कैडा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। ओखलकाडा क्षेत्र में भी करोड़ों के विकास कार्य किये गये हैं व किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में लगभग 17 सड़कों की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा पीएमजीएसवाई योजना से कराई गई है। कार्यक्रम को बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट, ब्लाक प्रमुख ओखलकाडा कमलेश कैडा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्या, अनिल कपूर डब्बू, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment