Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मुख्यमंत्री धामी ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों का सम्मान

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022 कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नही संस्था की तरह है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज को दिशा देने के साथ संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसमें सबकी भागीदारी होगी। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी है, इस दिशा में हम सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ  विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन करा है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।  इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 08 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखण्ड के लिये सवा लाख करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम तेजी से हो गया है या चल रहा है। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। 16,216 करोड़ रूपए की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना को 2024-25 तक पूरा करने का लक्ष्य है। देहरादून दिल्ली एलेवेटेड रोड बनने के बाद यह दूरी 02 घंटे में पूरी की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया, वहीं विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कोरोना के समय में जब विश्व के अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई उस समय भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संपूर्ण देशवासियों ने साथ मिलकर महामारी पर विजय पाई है। आजादी के बाद पहली बार प्रत्येक व्यक्ति के लिए पाँच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज आयुष्मान योजना के ज़रिए दिया जा था जा रहा है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज निर्यात में भी अपनी पहचान बना रहा है। स्किल इंडिया स्टार्टअप इंडिया से जुडने का अवसर मिला है। समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुचाना हमारा लक्ष्य है।।मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सड़क बेहतर होने से यहा आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अब तक 34 लाख लोग यात्रा पर आ चुके है। कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। उसमें भी करोड़ो लोग यहां आयेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले यात्री वृक्षारोपण में भी सहयोगी बन सकते है। यह उनका पर्यावरण संरक्षण में योगदान होगा।

Leave A Comment