Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



मुझे गिरवी रख लो, लेकिन मेरी बहन का शव दे दो …..

same

बिलासपुर। इलाज के बदले में 2 लाख रुपए का बिल नहीं दे पाने पर अपोलो अस्पताल के मैनेजमेंट ने तीरंदाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी का शव देने से मना कर दिया। लाख मिन्नतों के बाद भी जब प्रबंधन नहीं माना तो मृतका की बहन डॉक्टरों के सामने जाकर रोने लगी। उसने डॉक्टरों से कहा- पैसे के बदले में जब तक चाहो, मुझे रख लो, मुझे गिरवी रख लो, मुझसे जो काम चाहो करवा लो लेकिन मेरी बहन की लाश दे दो। उसे यहां पर बंधक मत बनाओ। हमारे पास पैसा नहीं है। हमारा तो सब कुछ इलाज में लुट चुका है। इतनी मिन्नत के बाद प्रबंधन ने रकम जमा करने की बात लिखित में लेकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोरबा के मुड़ापार के रहने वाली 18 साल की शांति धांधी का लीवर फेल हो गया था। एसईसीएल कोरबा अस्पताल से उसे 14 मार्च को अपोलो रेफर किया गया। 14 मार्च से उसका इलाज अपोलो में चल रहा था। बीते शनिवार की रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। युवती के इलाज के दौरान उसकी बहन सावित्री धांधी और पड़ोस में रहने वाला उसका भाई कैलाश साहू साथ थे। जब उन्हें मौत का पता चला तो उन्होंने रात में ही परिजनों को सूचना दे दी। अपोलो प्रबंधन ने परिजनों से बिल का हिसाब करने के लिए कहा। सावित्री और कैलाश बिल पूछने के लिए पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि 2 लाख 19 हजार रुपए और जमा करना है। इस पर परिजनों ने कहा वे उतना पैसा नहीं दे सकते। बिल क्लीयरेंस नहीं होने पर प्रबंधन ने शव को मरच्युरी में भिजवा दिया।
दोनों भाई-बहन ने रविवार सुबह तक अलग-अलग जगहों से पैसे का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन हो न सका। इसके बाद बहन के गुहार लगाने पर शव सौंपा गया। वहीं भाई कैलाश का आरोप है कि अपोलो में इलाज नहीं होने के बाद भी जबरिया मरीज को वहां पर रखकर बिल बढ़ाया जा रहा था |

Leave A Comment