Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



मैक्स लाइफ : नए ब्रांड अभियान में ‘यू आर द डिफरेंस’ में भरोसा जताया

देहरादून। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (‘‘मैक्स लाइफ” “कंपनी”) ने आज अपने ब्रांड से जुड़े नए विचार को लॉन्च किया जो इस बात का भरोसा देता है कि आपके प्रियजनों की जिंदगी में आप ‘यू आर द डिफरेंस’ हैं। ब्रांड से जुड़ा यह नया विचार मैक्स लाइफ की उसी सोच के अनुरूप है जिसमें ग्राहकों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि जीवन बीमा लेते खरीदते समय वे ‘जीवन की सही कीमत’ को समझें और उसे अपनाएं। यह विचार कंपनी के ‘ग्राहकों के प्रति जुनून’ से उपजा है जिसका मतलब है कि व्यापार से जुड़ा हर निर्णय ग्राहक को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। सांस्कृतिक रूप से ‘स्व’ की हमारी अवधारणा में अक्सर सामूहिक इकाई को शामिल माना जाता है, चाहे यह परिवार हो या एक टीम। भारतीय परंपरा के हिसाब से हम स्वयं के व्यक्तिगत विचार की जगह स्वंय के सामूहिक विचार को महत्व देते हैं। हम इस तरह की बातों को सुनते हुए बड़े हुए हैं कि ‘हमेशा विनम्र बनें’, ‘जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारें’ ‘थोड़े में खुश रहें’ हम जीवन के हर मोड़ को स्वयं को पीछे रखकर चलते हैं। जब कि हम इस बात की खुशी मनाते हैं कि हमारे प्रियजन हमारे जीवन में कितना महत्व रखते हैं, हम इस बात को नहीं समझते कि हमारे प्रियजनों के जीवन में हम कितना महत्व रखते हैं। खुद को कम आंकने की यह आदत जीवन बीमा लेते समय हमारे द्वारा तय की जाने वाले बीमा राशि में भी दिखाई देती है और हम कम बीमा राशि चुन लेते हैं जो हमारे न रहने पर हमारे प्रियजनों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होती। ब्रांड अभियान के बारे में बताते हुए मैक्स लाइफ के निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी, आलोक भान ने कहा, ‘‘लोग केवल वर्तमान आर्थिक क्षमता के हिसाब से अपने मूल्य का आकलन करते हैं, इस तरह वे अपनी भविष्य की आर्थिक क्षमता की अनदेखी करते हैं और ‘स्वयं’ के मूल्य को कम आंकते हैं। जीवन से जुड़ी वास्तविक घटनाओं के जरिए हम इस बात को सामने लाएंगे कि हमारे ग्राहक उनके परिवारों के लिए कितना महत्व रखते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जिन लोगों को ध्यान में रखकर हम इस अभियान को शुरू कर रहे हैं वे इस अभियान से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे और हम उन्हें ‘स्वयं’ का सही मूल्य समझने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। ‘सही मूल्य’ का हिसाब लगाने के लिए मैक्स लाइफ ने एक आसान टूल विकसित किया है जो आपकी वर्तमान और संभावित आर्थिक क्षमता के साथ आपके प्रियजनों की आकक्षांओं के मूल्य को भी ध्यान में रखता है।

Leave A Comment