Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



मैदानी जनपदों में फल-फूल रहा नशे का कारोबार, जानिए खबर

 

देहरादून । प्रदेश की राजधानी दून में नशे का कालाकारोबार खूब फल फूल रहा है। देहरादून में पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और हिमाचल से नशा पहुंचाया जा रहा है। जिसके चलते राजधानी में स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं के साथ ही बस्तियों में रहने वाले बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष उषा नेगी ने बताया कि प्रदेश में पहाड़ी जनपदों की तुलना में मैदानी जनपदों में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। इसमें विशेषकर देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद का नाम शामिल है। ऐसे में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उन लोगों को हिरासत में लेने की जरूरत है, जो लोग नशे को युवाओं तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। देहरादून में फल-फूल रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस महकमा की ओर से ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस नशे के आदी युवाओं को रेस्क्यू कर काउंसिलिंग करवा रही है। ताकि उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जाता है। वहीं दूसरी तरफ नशीली वस्तुओं का कारोबार करने वाले सौदागरों को एनडीपीसी एक्ट 1985 (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसस एक्ट) के तहत गिरफ्तार भी किया जा रहा है। ऑपरेशन सत्य के नोडल अधिकारी और एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने बताया कि ऑपेरशन सत्य के तहत अब तक नशे की लत से पीड़ित 894 लोगों को थाना स्तर पर रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, इनमें से 788 नशे से पीड़ित व्यक्तियों को थाना स्तर पर काउंसिलिंग कर नशे के जंजाल से बाहर निकालने का प्रयास भी किया गया है। दूसरी तरफ ऑपरेशन सत्य के तहत एनडीपीसी एक्ट में 217 से ज्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन लोगों के पास से कई तरह के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं, इसमें चरस, गांजा, अफीम, नशे के कैप्सूल और नशे की गोलियां शामिल हैं। इस तरह अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा के नशीले पदार्थ पुलिस द्वारा जब्त कर नष्ट किए जा चुके हैं।

Leave A Comment