Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



युवा भगीरथों ने गंगा में उतरकर चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार । बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान युवा टीम ने बैराज घाट पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। टीम के युवाओं ने बैराज घाट के आसपास वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाया। मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने कहा कि बीइंग भगीरथ की युवा टीम अपने कर्तव्यों को निभाते हुए गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। गंगा घाटों के अलावा गंगा तटों के आसपास रिहाईशी कालोनियों में भी सफाई अभियान के प्रति जनजागरूकता की जा रही है। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए नियत स्थानों पर वाॅल पेटिंग के माध्यम से सड़कों को सुन्दर बनाने की मुहिम भी चलायी जा रही है। शिवम अरोड़ा ने कहा कि सभी की सहभागिता से गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है। शासन प्रशासन को भी गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने की योजनाएं वृहद स्तर से चलानी चाहिए। बैराज घाट पर व्याप्त रूप से पुराने कपड़े, पन्नियां व खाने की वस्तुएं लोगों द्वारा फेंक दी जाती हैं। जोकि गंगा के प्रदूषण को बढ़ावा दे रही हैं। हन्नी सैनी ने कहा कि जब तक मां गंगा को प्रदूषण मुक्त नहीं कर दिया जाता है। तब तक निरंतर सफाई अभियान जारी रहेगा। स्थानीय व्यापारियों व सामाजिक संस्थाओं को भी गंगा को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। मिलजुल कर ही सेवा भाव से गंगा घाटों को सुन्दर बनाया जा सकता है। शिवम् अरोरा ने कहा कि युवाओं की एक बड़ी टीम साप्ताहिक रूप से गंगा के प्रति जनजागरूकता के साथ साथ सफाई अभियानों में भी निरंतर सहयोग कर रही है। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल युवाओं की टीम को निर्देश देकर विभिन्न गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाने में रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपना कुछ समय गंगा स्वच्छता में अवश्य देना चाहिए। मां गंगा का संरक्षण व संवर्द्धन नितांत जरूरी है। इस अवसर पर जितेंद्र चैहान, विपिन सैनी, मोहित विश्नोई, सुदीप वर्मा, रोहित, सागर पुरोहित, प्रकाशित, सूरज शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave A Comment