Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



यूक्रेन में फंसे लोगों की पूरी जानकारी जुटाएंः एसीएस राधा रतूड़ी

देहरादून। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल घर वापसी के संदर्भ में आज सचिवालय में हुई अधिकारियों की बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह यूक्रेन में फंसे लोगों से और उनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनके बारे में सभी जानकारियां एकत्रित करें जिसे दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को भेजा जा सके जिससे लोगों की सुरक्षित वापसी संभव हो सके, और एमईए को सूचनाओं का आदानकृप्रदान हो सके। प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि अब तक उनके पास 282 लोगों के यूक्रेन में होने की जानकारी है तथा 33 लोग अब तक वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके इसके लिए राज्य आपदा परिचालन केंद्र को सक्रिय किया गया है तथा जनपद व तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। दिल्ली और मुंबई पहुंचने वाले लोगों के लिए एक समन्वय केंद्र स्थापित किया गया है जिससे कि वापस आने वालों के परिजनों को उन तक पहुंचने व रहने की कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में सचिव विनोद कुमार सुमन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की वापसी के लिए सूचनाओं के आदानकृप्रदान में किसी तरह की दिक्कत न हो इसकी एक मजबूत व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की लोकेशन सहित अगर सभी जानकारियां उपलब्ध होगी तभी उन तक पहुंचना संभव होगा और उनकी वापसी के सही प्रयास किए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रारंभिक दौर में सरकार के पास इनका कोई डाटा उपलब्ध नहीं था जिसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर जानकारियां जुटाई गई। राज्य के 300 से अधिक लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली थी। लेकिन इनके बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण उनसे संपर्क बनाने में दिक्कतें हो रही थी जिसे अब आसान बनाने और उनकी वापसी के प्रयासों को तेज किया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन एडीजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल व ए एस मुरुगेशन, विनोद कुमार, निवेदिता कुकरेती सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Comment