Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



यूपीईएस की टीम ने जीता 7वें शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब , जानिए खबर

यूपीईएस ने शहीद लांस नायक प्रदीप रावत के परिवार का किया सम्मान किया

देहरादून 11 जनवरी, 2021  भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों की आर्थिक सहायता करने के लिये यूपीईएस द्वारा आयोजित वार्षिक शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट के 7वें संस्करण का आज समापन हुआ। 17 दिसंबर, 2020 को शुरू हुआ टूर्नामेन्ट चौथी गढ़वाल राइफल्स के लांस नायक प्रदीप रावत को याद करने और उनके परिवार को सहयोग देने लिये आयोजित किया गया था, जिन्होंने साल 2018 में उरी में देश के लिये लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया था। वे गढ़वाल जिले की चंबा तहसील के बागी बामुंद गांव के थे। इस बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिये माननीय मुख्‍य अतिथि अरविंद पांडे, माननीय स्कूली शिक्षा, वयस्क शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज कैबिनेट मंत्री और बतौर सम्‍मानीय अतिथि मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने यूपीईएस के बिडहोली कैम्पस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उनके परिजनों से बात की। टूर्नामेन्ट से प्राप्त हुए 2,51,000 रुपये का एक चेक बहादुर सैनिक के परिवार को सौंपा गया। यूपीईएस उत्तराखण्ड से ताल्‍लुक रखने वाले शहीदों के परिवारों को ज्यादा सहयोग देने के लिये प्रोजेक्ट नमन भी शुरू कर रहा है।

यूपीसीएल के किरण सिंह को 17 विकट लेने के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज चुना गया

टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज यूपीईएस और यूपीसीएल की टीमों के बीच खेला गया। यूपीईएस ने यूपीसीएल के लिए 191 रनों का लक्ष्‍य रखा और 55 रनों से मैच जीता। यूपीईएस के मोहित मियान को 561 रन बनाने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज का अवार्ड दिया गया और वे अपने चौतरफा प्रदर्शन के लिए सबसे कीमती खिलाड़ी रहे। यूपीसीएल के किरण सिंह को 17 विकट लेने के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज चुना गया। लांस नायक प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि देते हुए यूपीईएस के वाइस चांसलर डॉ. सुनील राय ने कहा, ‘‘वह एक बहादुर और साहसी सैनिक था, जिसने सर्वोच्च बलिदान दिया और देश के लिये 28 साल की छोटी सी उम्र में अपने प्राण त्याग दिये। शहीद मेमोरियल टूर्नामेन्ट और नमन हमारी ओर से किये गये छोटे से प्रयास हैं, ताकि उसे और उसके जैसे शहीदों को सम्मानित किया जा सके और उन पर निर्भर लोगों की बेहतर जीवन जीने में मदद की जा सके। शिक्षा और इसकी ताकत से कई तरीकों से इसे संभव बना सकती है।’’

नमन के माध्‍यम से, यूपीईएस ने लिया यह संकल्प

1. हर साल एक शहीद के बच्चों की पूरी स्कूली शिक्षा की फंडिंग करना

2. शहीद पर निर्भर व्यक्ति को रोजगार ढूंढने में सहयोग देना

3. यूपीईएस- ‘शक्ति’ नामक मौजूदा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद की विधवा को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना और उसका विकास करना

4. हर साल उत्तराखण्ड के पाँच शहीदों के बच्चों के लिये उच्च शिक्षा की संपूर्ण छात्रवृत्ति की पेशकश करना

वही अरविंद पांडे ने कहा, “एक शहीद अमर रहता है और आज प्रदीप रावत जैसे शहीदों की जीत है। मैं उच्‍च उद्देश्‍य वाली पहल ‘नमन’ के लिए यूपीईएस को बधाईयां देता हूं।”

Leave A Comment