Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगाः पीएम मोदी

 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आप सबसे टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ा हूं। लेकिन ये मेरा सौभाग्य है कि इस चुनाव के दौरान मुझे पहली बार रूबरू आकर के आप सबके दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैं 10 फरवरी गुरुवार को उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचूंगा। इस दौरान आपके दर्शन भी करूंगा और आपसे बातचीत भी करूंगा। कहा कि आजादी के बाद भी उत्तराखंड के गांव में हमारी वीर माताओं ने अपनी संतानों को राष्ट्र को सौंपा। हमारी वीर बहनों ने अपनों को राष्ट्र रक्षा के लिए तिलक किया। उन सभी बलिदानों को भी देश आज श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है। इस अमृतकाल में उत्तराखंड और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर मिला है। इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से धकेल दिया था। कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन और नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई। प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है। दशकों तक उन्होंने उत्तराखंड के सपनों, यहां की आकांक्षाओं को कुचला है। लेकिन अटल जी ने इनकी हर बहानेबाजी को गलत सिद्ध करते हुए उत्तराखंड की आकांक्षाओं को बल दिया। कांग्रेस के लोग जिस यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं, वो उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का जीता-जागता सबूत है। हमने हर वर्ग, हर सम्प्रदाय के लिए देश की पहली राष्ट्रीय डिजिटल यूनिवर्सिटी की घोषणा बजट में की है। इसका बड़ा लाभ उत्तराखंड जैसे पहाड़ी प्रदेश के लोगों को होगा। कहा कि उत्तराखंड वो तपोभूमि है जहां पूरी दुनिया से लोग सिद्धि के लिए आते हैं। जब अच्छे संकल्प से कोई यज्ञ होता है तो कुछ छल-छलावे वाली शक्तियां उसमें बाधा डालने वाली फिराक में रहती हैं। इनके मंसूबों को हमें पूरा नहीं होने देना है। हमें उत्तराखंड के विकास का ये यज्ञ पूर्ण सिद्धि तक ले जाना है।

Leave A Comment