Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 

हरिद्वार। मकान बनाने के पैसे मांगने पर रुड़की तहसील में तैनात एक पटवारी, उसके भाई और बेटे ने राजमिस्त्री को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। घायल होने पर राजमिस्त्री की हालत बिगड़ गई। मजदूरों की सूचना पर स्वजन ने राजमिस्त्री को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने पटवारी सहित तीनों आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।।जांच कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। पिरान कलियर के गुम्मावाला माजरी गांव निवासी गुलशेर राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले गुलशेर ने रुड़की तहसील में तैनात पटवारी धर्मेंद्र यादव के मकान का कार्य सुभाषनगर ज्वालापुर में ठेके पर लिया था। आरोप है कि काफी काम होने के बावजूद पटवारी पैसे नहीं दे रहा था, जिसे लेकर गुलशेर काफी दिनों से परेशान था। बीती नौ नवंबर को गुलशेर रोजाना की तरह मजदूरों के साथ काम करने पटवारी धर्मेंद्र के घर गया था। दोपहर में मजदूरों ने गुलशेर के चाचा अब्बास को फोन कर बताया कि पैसे मांगने पर धर्मेंद्र, उसके बेटे और भाई ने गुलशेर को कमरे में बंद कर पिटाई की है। आनन-फानन में गुलशेर के स्वजन सुभाषनगर पहुंचे और अधमरी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां डाक्टरों ने गुलशेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था। रिपोर्ट आने पर पिटाई के चलते मौत की बात सामने आई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि राजमिस्त्री गुलशेर के चाचा अब्बास की तहरीर पर पटवारी धर्मेंद्र यादव व उसके बेटे और भाई दोनों अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। राजमिस्त्री को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ गई तो आरोपित घबरा गए। फंसने के डर से उन्होंने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा हटा दिया गया था। बाकी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम रिपोर्ट में पिटाई के चोटों के कारण मौत की बात सामने आई है।

Leave A Comment