Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में 36 अवैध रिजार्ट

 

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के बाद चर्चाओं के केंद्र में आए अवैध रिजार्ट पर शिकंजा कसने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। अकेले राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में बने 36 रिजार्ट्स मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं जिसमें वनतरा सहित सभी रिजार्ट पर कार्रवाई करने के निर्देश एनजीटी द्वारा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दे दिए गए हैं। पार्क प्रशासन को अभी यह निर्देश नहीं मिल सके हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आदेश मिलते ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। अंकिता मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी टीम की मुखिया पी रेणुका देवी का कहना है की वनतरा रिजॉर्ट के पास कोई एनओसी नहीं है और न उसके पास फायर की एनओसी है। उन्होंने कहा कि वनतरा का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। यहां यह उल्लेखनीय है कि पर्यटन से जुड़े होटल और रेस्टोरेंट तथा धर्मशाला आदि के लिए सराय एक्ट प्रभावी था जिसे खत्म कर उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड बनाया गया जिसके जरिए होटल, होमस्टे तथा रेस्टोरेंट्स और रिजार्ट द्वारा पंजीकरण कराए जाने की व्यवस्था है, लेकिन विडंबना यह है कि प्रभावशाली व रसूख वाले लोगों द्वारा उत्तराखंड में रिजार्ट बनाने के लिए कभी किसी कानूनी नियमों का पालन करने की जरूरत ही नहीं समझी गई। बीते एक दशक में राज्य में कुकुर मुत्तों की तरह रिजार्ट तो उत्तराखंड की धरती पर खड़े हो गए लेकिन इनके द्वारा न उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की जरूरत समझी गई और न ही एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) और फायर सेफ्टी विभाग से किसी तरह की एनओसी लेने की जरूरत समझी गई। खास बात यह है कि शासन-प्रशासन द्वारा भी कभी इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया। खास बात यह है कि मौज मस्ती का अड्डा बने इन रिजार्ट में क्या धंधा होता है इस पर भी कभी गौर नहीं किया गया। अब अंकिता हत्याकांड के बाद जब इनकी हकीकत सामने आई है तो इन अवैध रिजार्ट की जांच शुरू हुई। और इन पर हथोड़ा चलाने की तैयारी की जा रही है। आज नैनीताल मे भी तीन-चार रिजार्ट पर कार्रवाई की गई है। राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में जांच के दौरान जिन रिजार्ट में अनियमितताएं मिली है उनमें पनाबी रिसार्ट, वंदेमातरम कुंज, डाउन टाउन रिसार्ट, जी वेलेज रिसार्ट, लीफ शेड रिसार्ट, वनन्तरा रिसार्ट, राजाजी रिट्रिट रिसार्ट, आरएफसी रिसार्ट, वाइल्ड ट्रेल रिसार्ट, जंगल लोर वाइल्ड लाइफ रिसार्ट, द नीरज फारेस्ट रिसार्ट, आर्य समाज मंदिर, योग आश्रम गंगा, ज्योर्लिंगेश्वर बंगलामुखी धाम गंगा, वन तरंग महादेव पानी रिसार्ट, फारेस्ट रिसार्ट सनियार, आश्रम महादेव पानी, आश्रम सनियार, द नेचर रिसार्ट, भूखंडी, हीराखाल, सूलिन जंगल लाज, भूखंडी हीराखाल आदि नाम शामिल है।

Leave A Comment