Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



राजेन्द्र नेगी की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थनाएं

देहरादून । छह दिनों से लापता हवलदार राजेन्द्र सिंह का कोई समाचार न मिलनेे से उनके परिजनों की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है तथा लोग उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थनाएं कर रहे है। आठ जनवरी से लापता राजेन्द्र सिंह गुलमर्ग में ड्यूटी के दौरान बर्फ पर पैर फिसलने से पाकिस्तान की सीमा में चले गये थे उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं मिल सका है। 8 जनवरी को ही अंतिम बार उनकी अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी से बात हुई थी जिसमें उन्होने मौसम की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा था कि उनका जैनरेटर भी खराब हो गया है। राजेन्द्र सिंह का परिवार इन दिनों दून के अम्बीवाला में रहता है। उनके माता पिता व पत्नी तथा बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। दिन रात बेचैनी में कट रहे है तथा हर पर वह यह उम्मीद लगाये बैठे है कि कहीं से उनके बेटे की कुशलता का कोई समाचार मिल सके। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हे कोई खबर नहीं मिल सकी है। घर में सन्नाटा पसरा है सभी गुमसुम है। आने जाने वालों का घर मे तांता लगा हुआ है। हर कोई उन्हे दिलासा दे रहा है कि जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी। विधायकों से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि अपने अपने स्तर पर उनसे मिलकर प्रयास कर रहे हैं। परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हे भी घटना से वाकिफ करा चुके हैं। सीडीएस विपिन रावत, रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक से सम्पर्क साधा जा चुका है लेकिन अभी तक सिर्फ भरोसा दिलाने से आगे कुछ नहीं हो सका है। रक्षा विभाग के अधिकारियों  द्वारा उनकी तलाश में लगे होने की बात की जा रही है लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है परिजनों के उम्मीद की डोर कमजोर पड़ती जा रही है तथा तरह तरह की आंशकाएं घेरती जा रही हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि किसी तरह राजेन्द्र सिंह सकुशल एक बार अपने घर में वापस लौट आये।

Leave A Comment