Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया होम स्टे का भ्रमण, काफी प्रभावित हुए

देहरादून/नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने मंगलवार को भीमताल ब्लॉक में बोहराकून गांव स्थित आरेनिक एडोबे होम स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने होम स्टे के संचालक से जानकारी प्राप्त की और कहा कि उनके द्वारा स्थानीय शैली से बने होम स्टे देखकर वे काफी प्रभावित हैं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी का एक प्रमुख जरिया है। पर्यटन में होम स्टे योजना पलायन रोकने में एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे योजना के लिए प्रेरित करें।
राज्यपाल ने कहा कि इसमें महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ायी जाए और होम स्टे योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि विलेज स्टे पर भी योजना बनाई जाय। पर्यटक गांव में आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ यहां की संस्कृति से रूबरू हो सके वहीं लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने जनपद में स्थित होम स्टे की जानकारी प्राप्त की और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को 03 वर्ष के भीतर तीन हजार होम स्टे का लक्ष्य प्राप्त करने व 01 वर्ष में एक हजार होम स्टे स्थापित करने को कहा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया।
भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में आ रही समस्याओं एवं उनके सुझाव सहित अन्य जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हमारा यह ध्येय होना चाहिए कि हमारे गांव विकास एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो। गांव को सशक्त बनाने के लिए वहां पर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना हमारा प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायते विकास का आधार हैं विकसित ग्राम पंचायत से ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने ग्राम स्तर तक सूक्ष्म वित्तीय योजनाओं एवं डीबीटी की योजनाओं को सुगम एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
ब्लॉक भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्र भीमताल वार्ड न0-5 का भ्रमण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से आंगनबाड़ी केन्द्र एवं वहां पढ़ रहे बच्चों की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। यहां बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके पोषण का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियां जिस सेवा भाव से कार्य करती हैं उनका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 03 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों जिनके द्वारा 30 वर्ष की सेवा पूर्ण की गई, को 30-30 हजार रूपये और आंगनबाड़ी केन्द्र भीमताल वार्ड न0-5 के लिए 01 लाख 01 रूपये देने की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बेहतर अवस्थापना एवं अन्य सुविधाएं दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री व बाल विकास मंत्री से वार्ता की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल डॉ.संदीप तिवारी, अपर जिला अधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे के अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment