Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने शुरू किया उत्तराखण्ड में पोषण अभियान

हरिद्वार। उत्तरखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बंधन पैलेस ज्वालापुर पहुँच जनपद हरिद्वार में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरूआत की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड़ द्वारा पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल  ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं को स्वंय और बच्चों को सही पोषण और देखभाल की शपथ दिलायी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  विभागीय मंत्री रेखा आर्या विशिष्ट अतिथि रही। कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार के अन्य  विधायकगण, विभागीय सचिव सौजन्या, विभागीय निदेशक सुश्री झरना कमठान, जिलाधिकारी दीपेंद्र चैधरी, एस0एस0पी0 सेंथिल अबुदई, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर सहित बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 08 मार्च 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरूआत होने के बाद देशभर में राज्य स्तर और जनपद स्तर पर देश में कुपोषण के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पोषण अभियान का उद्देश्य जन्म से 06 वर्ष के बच्चों में अल्प पोषण और कम वजन भार को 2 प्रतिशत की दर से प्रतिवर्ष कम करना, साथ ही 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों तथा 15 से 49 वर्ष की किशोरियों एवं महिलाओं में 03 प्रतिशत की दर से रक्त अल्पता को कम करना है।  राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच जो देश के भविष्य को रख कर सभी को लक्ष्य के रूप में इस महिलाओं और बच्चों को पोषण को गंभीरता से लेकर जागरूकता व धरातल पर कार्य करने के लिए दिशा दिखायी गयी उसमें सभी को सहभागी होने की बात कही। उन्होंनें कहा कि जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी सभी अपने स्तर पर  इस अभियान को निरंतर सफलता की ओर ले जाने में अपना योगदान दें। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कुपोषित बच्चों की सूचनाओं और देखरेख से सम्बधित विभाग की ओर से बनाये गये निगरानी पटल का अनावरण किया तथा सभी को कुपोषण से पोषण की ओर ले जाने की शपथ दिलायी।महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि गर्भावस्था का पता चलते ही उस महिला का तथा कुपोषित बच्चे का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्र में कराया जाना, यही आपकी देश सेवा ओर मातृ सेवा होगी। युवा और स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री के सहयोगी बने। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-एक कुपोषित बच्चा गोद लेकर उसे पोषाहार वितरित किया तथा बच्चे के पूर्ण स्वस्थ्य होने तक उसकी जिम्मेदारी ली।

Leave A Comment