Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता होंगे आप के नए कोषाध्यक्ष

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा और साल के आखिर में 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की. राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता नए कोषाध्यक्ष होंगे. इससे पहले दीपक बाजपेयी ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दीपक बाजपेयी राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी होंगे. राजस्थान में उनकी व्यस्तता को देखते हुए ही पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता को दी गई है. बता दें कि इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. तीन ही राज्यों में ‘आप’ मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. ये फैसला बैठक में मौजूद राज्य के प्रभारियों के साथ गहन चर्चा करने के बाद लिया गया. राज्यों में पार्टी के संगठन और अलग-अलग बिन्दुओं पर चर्चा हुई. बैठक में 3 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा हुई,  जिसमें फैसला हुआ कि अगस्त महीने तक सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी.अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की लोकसभा सीटों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई. हालांकि यह सिर्फ़ शुरुआती चर्चा थी, अगली बैठक में इसपर फिर से चर्चा की जाएगी. इससे पहले ‘पूर्ण राज्य आंदोलन’ की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर कार्यकर्ताओं, विधायकों और मंत्रियों की बैठक में एलजी को हटाने के लिए एक मुहिम छोड़ने का फैसला लिया गया और इसके लिए ‘LG दिल्ली छोड़ो’ का नारा भी तय कर दिया गया. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश को आजादी मिल गई, दिल्ली को नहीं मिली. हालांकि पार्टी की इस अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास नहीं पहुंचे. पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में विश्वास को कोई जानकारी नहीं दी गई थी. ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 24 लोग शामिल हैं जिसमें एक नाम कुमार विश्वास का भी है. उल्लेखनीय है कि आप ने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के लिये पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिये दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लिये अतिशी मरलीना, उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर गुगन सिंह और दक्षिणी दिल्ली सीट पर राघव चड्ढा को प्रभारी बनाया है। माना जा रहा है कि बाद में इन प्रभारियों को ही इन सीटों से उम्मीदवार भी घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक में इस फैसले पर मंजूरी मिल सकती है।

Leave A Comment