Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



राज्यहित या जनहित में जरूरत पड़ी तो सरकार कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगीः सीएम धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि जहाँ भी राज्यहित या जनहित में जरूरत पड़ी तो सरकार कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए आगामी 10 वर्षों का रोडमैप बना दिया गया है। लेकिन यह विकास ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के बीच संतुलन पर आधारित होगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य-संस्कृति और कार्य-व्यवहार आया है। जनहित में केन्द्र तथा राज्यों में त्वरित निर्णय लिए जा रहे है। हमने भी उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प लिया है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आगामी केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ में केबिल कार, हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे तथा माणा गांव के लिए जाने वाली टू लेन सड़कों सहित महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कुठालगेट, देहरादून स्थित एक निजी होटल में आयोजित “शिखर पर उत्तराखंड“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक क्षेत्र से लेकर विकास की यात्रा में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, परंतु जो इन चुनौतियों को अवसर में बदलता है वही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में आमजन के साथ संवाद एवं उनकी सहभागिता को जरूरी बताया, उन्होंने कहा संवाद के माध्यम से हमें लोगों की राय पता चलती है, जिससे हमे सही रास्ते में चलते की प्रेरणा मिलती है, उन्होंने कहा घर, परिवार, संगठन, पार्टी एवं जनता के बीच  संवाद लगातार जारी रखना चाहिए, संवाद से ही जनता एवं सरकार के बीच की दूरी घटती है, जनता में सरकार के प्रति विश्वास पैदा होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद चली चारधाम यात्रा में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं, उन्होंने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताते हुए कहा कि हमने इसके जांच के आदेश दिए हैं एवं आगे इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए भी ठोस नीति बनाने को कहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण केदार घाटी का दिव्य एवं भव्य निर्माण कार्य चल रहा है साथ ही बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है, उन्होंने कहां उत्तराखण्ड राज्य अपने वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके राष्ट्र को महत्वपूर्ण इको सिस्टम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा संपूर्ण हिमालय क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के साथ ही पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, राज्य की नदियां, जल स्रोत, धारे, झरने जीवित रहें इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हम इकोलॉजी एवं इकोनामी पर संतुलन बनाकर कार्य कर रहे हैं।

Leave A Comment