Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



राज्य के विकास हेतु बैंकों को क्षेत्र विशेष प्रोडक्ट लांच करने की जरूरत: शाजी के.वी.

 

देहरादून | आज दिनांक 18 मार्च, 2021 को नाबार्ड के डीएमडी शाजी के.वी. उत्तराखण्ड की तीन दिवसीय यात्रा पर देहरादून पधारे। तीन दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देशीय राज्य के विकासात्मक कार्यों में नाबार्ड के योगदान को देखना तथा राज्य में बैंकर्स की चुनौतियाँ तथा समस्याओं को जानना है। बैंकर्स के साथ आयोजित बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेश कुमार, आरसीएस बी.एम मिश्रा, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राकेश तेजी, पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक अनिल सिन्हा, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक व अन्य बैंकों के साथ-साथ नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने अपने स्वागतीय अभिभाषण में डीएमडी शाजी के.वी. व सभी वरिष्ठ बैंकर्स का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी बैंकर्स को मिलकर कार्य करना है तथा राज्य सरकार व भारत सरकार की योजनाओं व बैंकिग सुविधाओं को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना है। महाप्रबंधक भास्कर पंत, नाबार्ड ने राज्य के बैंकिग प्रोफाइल तथा उनका कार्य निष्पादन पर संक्षिप्त में प्रस्तुत दी। राज्य के कई जिलों में घटते सीडी रेश्यों पर चिंता जाहिर की। राज्य की लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या जहाँ कृषि पर निर्भर है वहीं जीडीपी में कृषि क्षेत्र का घटता योगदान चिंता का विषय है।।उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राकेश तेजी ने ग्रामीण बैंक की स्थापना के उद्देश्य तथा अब तक की यात्रा के साथ ग्रामीण बैंक की चुनौतियों व समस्याओं को भी सदन के सामने रखा। सूदर ग्रामीण अंचल में बसे गाँवों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचाने में नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए नाबार्ड का आभार व्यक्त किया।
पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक अनिल सिन्हा ने उत्तराखण्ड के कृषि क्षेत्र व प्राथमिक क्षेत्र में ऋण देने तथा उसमे आने वाली बाधाओं पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को अपनाने पर भी जोर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक राजेश कुमार ने राज्य में बैंकों के पर्यवेक्षण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की तथा कोविड के दौरान बैंकिग सुविधाओ मुहया करवाने के लिए बैंकर्स की प्रसंशा की। साथ ही उनका मानना है कि वितीय साक्षरता व तकनीक के उपयोग को बढ़ाने की भी जरूरत है। आरसीएस बी.एम मिश्रा ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई नई पहल के बारें में बताया। डीएमडी नाबार्ड शाजी के.वी ने राज्य के बैंकों की चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सीडी रेश्यों जिन जिलों का घट रहा है उन जिलों में बीएलबीसी, डीएलसी, तथा एसएलबीसी को सक्रिय होने की जरूरत है और उनके के लिए विशेष प्लान बनाकार काम किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बदलते परिदृश्य में तकनीक तथा सभी बैंकों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि बैंकों के ट्रांजेक्शन लागत को कम किया जा सके। राज्य के विकास हेतु बैंको को क्षेत्र विशेष की जरूरत के अनुसार बैंकिग प्रोडक्ट तैयार करने की जरूरत पर बल दिया ताकि मांग के अनुसार पूर्ति संभव हो पाए। कोविड के कारण सभी बैंक किसी न किसी रूप मे जरूर प्रभावित हुए हैं अतः भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैठक में बताई समस्याओं को नाबार्ड अपनी योजनाएं बनाते समय ध्यान में रखेगा ताकि योजनाओं को व्यावहारिक रूप में क्रियान्वित किया जा सके। कार्यक्रम में राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन तथा स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज देने वाले वाणिज्यिक बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, स्मॉल फाइंनेंसिग बैंक व प्राइवेट बैंको को भी पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक यशपाल अग्रवाल द्वारा दिया गया।

Leave A Comment