Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



राममंदिर निर्माण को लेकर राजनीति कर रही भाजपा : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

हरिद्वार। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राममंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। भगवान राम का नाम राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रयोग करना तर्क संगत नहीं है। भाजपा चुनाव आते ही राममंदिर निर्माण को लेकर देश में भ्रम की स्थिति फैलाने का काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण में देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। चुनाव बीत जाने के बाद सत्ता पर काबिज होने के पश्चात भाजपा पार्टी राममंदिर निर्माण पर अपना रूख स्पष्ट नहीं कर पाती है। कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत पर उन्होंने ईवीएम की हेराफेरी को बड़ी वजह बताया। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक दृष्टिकोण से भाजपा का विरोध कर रही हैं। भाजपा राम के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ लेने के लिए लगातार करती चली आ रही है। जिसके चलते ममता बनर्जी राजनीतिक दृष्टिकोण से मोदी सरकार के विरोध में खड़ी हुई हैं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी मोदी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। महंगाई, गंगा, गौरक्षा को लेकर मोदी सरकार के वादे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने मांस के निर्यात पर भी मोदी सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो विदेशों में मांस का निर्यात पूर्ण से बंद नहीं हो पा रहा है। मात्र गौरक्षा के नाम पर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो वादे देश की जनता से किए थे। उन वादों पर मोदी सरकार को खरा उतरना चाहिए। अब जनता ने प्रचण्ड बहुमत दिया है। अब मोदी सरकार को भगवान राम के मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए राम मंदिर निर्माण में की गयी घोषणाओं को पूरा करना चाहिए। देश की जनता मोदी सरकार से राममंदिर निर्माण की मांग लगातार कई वर्षों से करती चली आ रही है। लेकिन मात्र वादों से ही देश की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। धारा 370 पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने तथा समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

Leave A Comment