रायपुर : एक और गैंग रेप
रायपुर। बलात्कार की घटनाए है कि रुकने का नाम ही नही लग रहा ऐसे दरिंदो को कानून का भी भय नही हो रहा अभी नया मामला आया है छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की जहाँ एक और युवती हैवानियत का शिकार बनी है। आरोपियों ने युवती को उसके मामा के घर से बाहर से अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म किया और रेप के बाद जान से मारने की नीयत से उसका गला घोंटा। दरिंदे युवती को मरा समझकर उसे घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गए। विदित हो कि एक लड़की अपने मामा के घर एक प्रोग्राम में आती है। खाना परोसने के बाद जब वह कचरा फेंकने जाती है तो चार लड़के उसका गैंगरेप कर गला दबाकर भाग जाते हैं। किस्मत से उसकी जान बच जाती है। यह सनसनीखेज घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की है। राजनांदगांव में मामा के घर छट्टी में एक कार्यक्रम में आई एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़कों ने लड़की का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। लड़की को मरा समझकर छोड़कर लड़के वहां से फरार हो गए।