Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



रुड़की के तीन गाँव डेंगू की चपेट में, 167 पहुँची डेंगू मरीजों की संख्या

 

रुड़की । रुड़की और लंढौरा क्षेत्र में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 55 मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 167 पर जा पहुंचा है। वहीं गाधारोणा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है। पेट संबंधी दिक्कत चल रही थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर, मंगलौर के हरजौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्ेिाविर लगाकर 38 लोगों के सैंपल लिए। हालांकि इस गांव में मलेरिया के 22 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन लोगों को डेंगू की शिकायत हो सकती है।  गाधारोणा गांव में डेंगू ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। हर घर में डेंगू पीड़ित व्यक्ति मौजूद है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 33 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा जमाए हुए है। आशा व स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के बाद दवाई भी दे रहे हैं। सीएचसी लंढौरा प्रभारी डॉ. अमित डाबरा शनिवार को गांव पहुंचे और डेंगू पीड़ित मरीजों से उनका हाल जाना। उन्होंने घर में साफ सफाई रखने का आह्वान किया। शनिवार को गाधारोणा गांव के एक ही परिवार के बदलू गिरी, मिन्नो और नंदनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर, गाधारोणा गांव में बुखार से पीड़ित मेघराज (56) की मौत हो गई है। बताया गया है कि वह 10 दिन से संदिग्ध बुखार पीड़ित थे और गांव के ही झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। शनिवार की सुबह उन्हें खून की उल्टी हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। संदिग्ध बुखार से गांव में यह दूसरी मौत है। इससे पहले इरशाद उर्फ सादा की भी बुखार से मौत हो चुकी है। उधर, भलस्वागाज में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई दवा का कुछ जगहों पर छिड़काव कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के हालात का सही अंदाजा लग सकेगा। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मंगलौर के हरजौली में शिकायत के बाद 24 अक्तूबर को शिविर लगाकर 38 के सैंपल लिए गए हैं। मलेरिया के लिए गए 22 सैंपल निगेटिव आए हैं। गाधारोणा में हुई मौत के बाद टीम ने जानकारी ली है। इसमें पता चला है कि मृतक मेघराज के पेट में दिक्कत थी। बुखार के कारण मौत नहीं हुई है। इसके अलावा मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना गांव में शनिवार को आई रिपोर्ट में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुइ है

Leave A Comment