Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



रुड़की : नवविवाहिता से सामुहिक दुष्कर्म

rep aur rajniti

रुड़की । रुड़की में एक नवविवाहिता ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नवविवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, मायके में तीन युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जमकर पीटा और उसके नाक की हड्डी तोड़ दी। गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गनंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। करीब 20 दिन से नवविवाहिता अपने मायके में रह रही है। 19 अक्टूबर को नवविवाहिता मायके के पास ही रहने वाली अपनी मौसी के घर गई थी। शाम करीब चार बजे वह अपनी मौसी के यहां से मायके लौट रही थी। जैसे ही वे मौसी के घर से कुछ दूर आगे गई तो उनके पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोपित जबरन उसे एक कमरे में ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको पीटा भी, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। अरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला किसी तरह वहां से बचकर अपने मायके पहुंची और बेहोश हो गई। मायके पक्ष के लोग उसे एक अस्पताल ले गए और उपचार दिलाया। उस समय विवाहिता ने स्वजनों को दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी। पुलिस को मारपीट की तहरीर दी गई, लेकिन जब हालत बिगड़ी तो शुक्रवार को नवविवाहिता ने स्वजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। यह सुनकर स्वजन दंग रह गए। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर पीड़ित महिला को घर भेज दिया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित उसके मायके के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपित नवविवाहिता के ससुराल के पड़ोस में रहता है। पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे घर से फरार मिले। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में सभी अरोपितो मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

Leave A Comment