Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



रूद्रप्रयाग : विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की दी सौगात

 

देहरादून | जनपद रूद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जायेगी। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चौंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा। लंमगौंडी- देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं मनरेगा कर्मी की वेतन शीघ्र रिलीज करने का भरोसा दिया। जबकि कृषि मंत्री उनियाल ने कृषि विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले को दो लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधन के दौरान अपने बचपन की स्मृति को साझा करते हुए कहा कि मेले ही एक माध्यम होते थे जब हम एक ही स्थान में एक दूसरे से मिलते थे। कहा कि हम अच्छा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। सैनिक का बेटा होने के नाते उत्तराखंड की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूँ। मोदी जी ने कहा है कि 2025 में जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो यह उत्तराखंड चिर युवा उत्तराखंड होगा। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में राज्य को देश का पहला राज्य बनाना है। उन्होंने हर गांव में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने सहित पलायन रोकने, पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रेलवे व चारधाम के तहत ऑल वेदर रोड के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच नवंबर को मोदी केदारनाथ में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जबकि भगवान बदरीनाथ का भव्य प्रांगण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षाओं को निशुल्क किया है। अब आवेदन पर कोई शुल्क देना नहीं होगा। आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दीपावली से पूर्व तोहफा दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों का मानदेय बढ़ाया है। कोरोना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को पचास हजार रुपए देने का सरकार निर्णय लिया है। साथ ही वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में मृतक के बच्चों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण रूप में दिया जा रहे हैं। साथ ही 21 साल पूरे होने पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर से जवान तक तथा तहसीलदार से पटवारी तक कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर दस-दस हजार रुपए का मानदेय दिया गया है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में पुष्कर सिंह धामी को युवा सोच का मुख्यमंत्री बताया। तथा मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों, सैनिकों, महिलाओं, दलितों व तीर्थ पुरोहितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। साथ ही किसानों के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है। कहा कि जनपद को पूर्व में ही जैविक घोषित किया जा चुका है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को रियायती दरों पर पॉली हाउस, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि उपकरण सब्सिडी की दर पर उपलब्ध किया जा रहा है। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को असीम संभावनाओं वाला राजनेता बताते हुए जनपद के अंतर्गत थाती बड़मा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के निर्माण करने की मांग की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागपुर क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण एवं मेला प्रेमी मौजूद थे।

Leave A Comment