Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख की ठगी , दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने दो युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने छह बेरोजगार युवओं से नौकरी के नाम पर 44 लाख रुपयों की ठगी की थी। पुलिस जानकारी के अनुसार 5 जून 2022 को वादी सोनू पुत्र हनुमंत सिंह निवासी मिशन हॉस्पिटल रोड सतपुली पौड़ी गढ़वाल के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर ऋषिकेश में संपर्क कर मेरे तथा मेरे दोस्त मोहित से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 14 लाख की धोखाधड़ी करने के संबंध में दिया गया।
प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 256 ए 22 धारा 420 बनाम संदीप कुमार अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। जबकि, दूसरे मामले में 15 अगस्त 2022 को वादी त्रिलोकी दास आदि के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर बाबत संदीप कुमार एवं रविंद्र तथा उनके अन्य दो दोस्तों के द्वारा ऋषिकेश में संपर्क कर हमारे बच्चों को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 6 बच्चों से कुल 30 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर लेने के संबंध में दिया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 440, 22 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी बनाम संदीप आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की उक्त घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आदेशित किया गया। आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियोगो के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर ब्रीफ किया गया। गठित टीम के द्वारा वादी गणों से घटना संबंधित समस्त जानकारियां प्राप्त कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उच्च कोटि की पतारसी, सुरागरसी, मुखबिर तंत्र तथा सर्विलांस की सहायता लेकर तलाश जारी की गई। किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर टीम के द्वारा अभियोगों उपरोक्त से संबंधित दो अभियुक्तों संदीप कुमार पुत्र हर स्वरूप सिंह निवासी लोटस गंगा कॉलोनी के समीप थाना कोतवाली रानीपुर, रोशनाबाद, हरिद्वार मूल निवासी मोहल्ला मिसकियाँ थाना स्योहारा, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, रविंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी लोटस गंगा कॉलोनी रोशनाबाद हरिद्वार मूलनिवासी रतनपुर, थाना धामपुर बिजनौर, उत्तर प्रदेश को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अभियोग उपरोक्त में उनके एक अन्य मित्र का घटनाओं उपरोक्त में होना प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

Leave A Comment