Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



रेहाना परवीन बनी आप उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

 

देहरादून । आप पार्टी लगातार उत्तराखंड में पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी की नीतियों को देखते हुए समाज के हर वर्ग के लोग आप पार्टी से जुड़ रहे और आप परिवार को आगामी विधानसभाओं के चुनावों को लेकर प्रदेश में मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों दीपक सैलवान को एससी एसटी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष और ममता सैलवान को महिला महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद आज इसी कडी में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने रेहाना परवीन को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया।
आज वे आप प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सैकडों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आप युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि आप पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और इसी कड़ी में पार्टी संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार प्रदेश में बहुत तेजी से हो रहा है और पूरे प्रदेश में लगातार लोग आप पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोगों को नए विकल्प की तलाश है और आप पार्टी उनके लिए नए विकल्प के रुप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में युवाओं और मातृशक्ति के जुडने से जहां पार्टी को ताकत मिल रही है वहीं प्रदेश का नवनिर्माण भी आने वाले चुनावों के बाद सुनिश्चित हो जाएगा। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रेहाना परवीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी दी है जिसके लिए वो पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मातृशक्ति और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है ,ताकि जनता अबकी बार कांग्रेस और बीजेपी के फरेब में ना फंस सके। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का उन्हें नई जिम्मेदारी देने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आप पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी और 70 विधानसभाओं पर अपनी ताकत दिखाकर सरकार बनाएगी। इसके साथ ही आप विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह ने राजपुर में संगठन में बदलाव करते हुए नए संगठन मंत्री पर सुनील घाघट को राजपुर विधानसभा का नया संगठन मंत्री नियुक्त किया। आगामी चुनावों को देखते हुए और पार्टी को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इस दौरान स्वागत समारोह कार्यक्रम में शहनाज़ हिंदुस्तानी प्रचारक दिल्ली, अमित चौहान जोनल इंचार्ज, नवीन पिरशाली प्रदेश प्रवक्ता, हिमांशु पुंडीर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,डिंपल सिंह राजपुर रोड विधानसभा प्रभारी, दीपक सेलवान, सुधा पटवाल, सीमा कश्यप, काशिम चौधरी, चरण सिंह, रवि बांगिया, गज्जू रावत, रूपेंद्र मेहरा, सुरेश मेहरा, शूरुवीर, अब्दुल रहमान, वसीम अहमद, तस्लीम अहमद, धीरज कुमार, अब्दुल वाहिद, रेनू कटारिया, नेहा फातिमा, हसीना, तब्बसुम, राजेश, शहजाद अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment