Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



रोजगार गारंटी यात्रा मिल रहे समर्थन से “आप” मे जोश, जानिए खबर

देहरादून/रानीखेत । रोजगार गारंटी यात्रा को लेकर आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल आज तय कार्यक्रम अनुसार रोजगार गारंटी के तीसरे दिन विधानसभा रानीखेत पहुंचे। रोजगार गारंटी यात्रा के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज रानीखेत पहुंचे। रानीखेत बाजार केएमओयू  से उन्होंने आज के रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुवात की जिसमें उन्होंने पूरे बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं से मुलाकात की । इसके बाद कर्नल कोठियाल सोमनाथ ग्राउंड विजय चौक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।  इस के बाद रोजगार गांरटी यात्रा का रथ रानीखेत बाजार से निकला जिसे जनता का अपार जनसमर्थन मिला। ढोल की थाप के साथ लोग इस रथ की जहां अगुवाई कर रहे थे तो साथ ही कर्नल कोठियाल रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।
जहां जहां से होकर ये रथ गुजरा लोगों की जुंबान पर सिर्फ रोजगार का ही जिक्र होता नजर आ रहा था। अरविंद केजरीवाल की 6 घोषणाओं को लेकर कर्नल कोठियाल सभी 70 विधानसभाओं में इस यात्रा को निकाल रहे हैं ताकि जनता और युवाओं को रोजगार गारंटी की सभी घोषणाओं के बारे में बता सकें जो अरविंद केजरीवाल ने अपने हल्द्वानी दौरे में की थी।रानीखेत  बाजार के दोनों आरे खडे जहां लोग कर्नल साहब का अभिनंदन कर रहे थे तो कई लोग अपनी छतों से भी कर्नल साहब का हौसला बढाते नजर आए। इसके बाद कर्नल अजय कोठियाल का काफिला रानीखेत बाजार के बीच गांधी चौक पहुंचा जहां पहले से सैकड़ों कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। यहां पहुंचते ही सैकडों युवाओं और आम जनता ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया।जनसभा में पहुंचे जहां लोग उनको सुनने के लिए बेताब थे। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि ये बडे ही हर्ष का विषय है कि जिस रेजीमेंट से मेजर सोमनाथ जैसे वीरों को परमवीर चक्र से नवाजा गया हो आज उसी रेजीमेंट के हैडक्वार्टर में उन्हें आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। चाहे चाइना के साथ युद्ध हो या फिर पाकिस्तान के दांत खट्टे करने की बात हो कुंमाऊ रेजीमेंट ने हमेशा अपना लोहा मनवाया है। दोनों ही रेजीमेंट गढवाल और कुंमाऊ की अपनी ही वीरता की कहानियां हैं जो पूरे उत्तराखंड में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा उन्हें बड़ा सौभाग्य मिला कि आज के दिन  शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने वो इस सैन्यभूमि में हैं जहां युवाओं के  जोश देखकर उनके भी हौसले बुलंद हो गए हैं ये बडे ही सम्मान की बात है।  उन्होनें आगे कहा कि इस रोजगार गारंटी यात्रा का मतलब है जनता को समझाना कि कैसे उनकी पार्टी सत्ता में आते ही किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं को दूर करने सेना से जल्दी रिटायरमेंट लिया,उत्तराखंड नवनिर्माण है लक्ष्य जिसे वो सबके साथ मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, केंद्र की दमनकारी सरकार लगातार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरी आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी थी खड़ी रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा,आप के सत्ता में आते रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा,ताकि उत्तराखंड से बेरोजगारी और पलायन से निजात मिले उन्होंने कहा आज उन्हें  सौभाग्य मिला कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर वो भिक्यासेन्न, रानीखेत में मौजूद रहे और यहां के युवाओं के  जज्बे को देखकर मेरा जज्बा और बढ़ गया। इस दौरान उनकी रैली में जय बद्री जय केदार अबकी बार कर्नल कोठियाल के नारों से गूंज पूरा भिक्यासेन गूंज उठा।इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी राजीव चौधरी  कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय,सेक्टर प्रभारी शेखर मौजूद रहे।

Leave A Comment