Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



लाखों की डकैती का खुलासा, पांच गिरफ्तार

देहरादून । बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में हुई लाखों की डकैती का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। गिरोह के सरगना और बीएसएफ के बर्खास्त डिप्टी कमाडेंट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 लाख 70 हजार की नगदी और जेवरात बरामद किए गए। जबकि, तीन आरोपी अभी फरार हैं। इससे पहले डकैतों के गैंग ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के नाम का सहारा लेकर बिल्डर राकेश बत्रा के घर में डाका डालने का प्रयास किया था। यहां से नाकामी मिलने के बाद ईश्वरन के परिवार को निशाना बनाया।  अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस को दिन रात एक करना पड़ा। एसपी सिटी श्वेता चैबे के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल और उप निरीक्षक यासीन आदि की टीम के अथक प्रयासों के बाद मामले में आठ दिन बाद कामयाबी मिली। घटना में प्रयुक्त शेवरले बीट कार के आधार पर पुलिस ने पहले दिल्ली से अदनान निवासी पान मंडी सदर बाजार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। अदनान से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी वीरेन्द्र ठाकुर को दिल्ली के पहाड़गंज से दबोचा गया। ठाकुर पत्नी और बेटी के साथ कार से फरार होने के प्रयास में था। वीरेन्द्र ठाकुर मास्टर माइंड होने के साथ बीएसएफ से बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट है। इसके बाद रायपुर के आजाद नगर निवासी सैलून संचालक मुजिब्बुर रहमान उर्फ पीरू, फुरकान निवासी अलावलपुर हरिद्वार और फईम निवासी रघुबीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी हुई। एसएसपी जोशी के मुताबिक इन लोगों ने कोठी से लूटे गए सोने के जेवरात 33 लाख रुपये में बेचे थे और पैसे आपस में बांट लिए थे। इनमें से करीब 11 लाख 69 हजार रुपये की नगदी के अलावा काफी माल बरामद हो गया है।फरार हैदर निवासी नूरपुर बिजनौर, मिश्रा और फिरोज निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। लूट में प्रयुक्त कार भी जल्द मिलने की उम्मीद है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस टीम को बीस हजार और पीड़ित ईश्वरन ने एक लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave A Comment