Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



लेडी कॉन्स्टेबल ने पानी में फंसे हुए लोगों की बचाई जान, जानिए खबर

pune

पुणे | पुणे की दत्तावाड़ी पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल नीलम रोज की तरह अपना काम कर रही थी । तभी उन्हें एक सीनियर का फोन आया। उनसे मूठा नदी के किनारे के निचले इलाके जनता वसहाट में स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा गया। वहां पर नहर की दीवार टूटने से बाढ़ सी स्थिति पैदा हो गई थी। वह फौरन मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे तक लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को, पानी से बाहर निकालती रहीं। इन लोगों को इस स्थिति का बिलकुल अंदेशा नहीं था, इसलिए वह बिना मदद के वहां फंसे थे। उन्होंने बताया कि महिलाएं और बच्चे यहां-वहां थे और घबराहट में परिजन एक-दूसरे को ढूंढ नहीं पा रहे थे। पानी उनके पेट तक पहुंच गया था। उन्होंने बच्चों को पीठ पर लादकर निकाला। करीब 15 लोगों को इस तरह सुरक्षित जगह पर पहुंचाने वाली 28 साल की इस बहादुर महिला को लोगों ने खूब दुआएं दीं। नीलम ने बताया कि जब वह पहुंचीं तो मानो लोग पानी में बह रहे थे। पानी बढ़ता जा रहा था और उन्हें बचाने के लिए कोई नहीं था। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपना पर्स और मोबाइल एक अजनबी को थमाया और पानी में कूदने को तैयार हो गई। जब मैं अपने जूते निकाल रही थी तो मैंने देखा कि एक दुकान का मालिक खुद को डूबने से बचाने की कोशिश कर रहा है। मैंने पास के गराज से एक टायर उठाया और दुकानदार की ओर फेंका जिससे वह तैरता रह सके।’ नीलम ने जिन जैनब रिजवी के बेटे और छाया वाघमारे को बचाया वे उनका धन्यवाद करते नहीं थक रही थीं। वहीं, दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन के लोग इस बात से जरा भी हैरान नहीं हैं। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर देवीदास बताते हैं कि नीलम हमेशा ऐसे स्थितियों में आगे ही रहती हैं। उन्होंने बताया, ‘वह पुणे पुलिस की सबसे बहादुर पुलिस अफसरों में से एक हैं। इस हफ्ते गणपति विसर्जन के वक्त उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल करने और शराबियों को संभालने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन वह कानून तोड़ने वालों और अपराधियों से निपटते वक्त भी उतनी ही आक्रामक होती हैं।

Leave A Comment