Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



वित्त मंत्री अरूण जेटली ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड के दौरे पर

arun-jaitley

ब्रिटेन की अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन जेटली ब्रिटेन के राजकोष मंत्री जार्ज ओसबोर्न से सोमवार को मुलाकात करेगें। इन दौरान वे गोल्डमैन सैशे,मास्टरकार्ड और सीआईआई और कोटक महिंद्रा द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग निवेशक बैठकों में भागीदारी करेगें। विचार विमर्श के दौरान जेटली विशेष तौर पर ब्रिटेन के निवेशकों को भारत के विभिन्न क्षेत्रो में निवेश के अवसरों के संबंध में जानकारी देगें। वर्तमान सरकार ने गत डेढ़ साल में भारत को निवेश का आकर्षण बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरूआत की है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक पारदर्शी, स्थायी और भरोसेमंद बनी है। नए नीतिगत निर्णय तीव्र गति से ओर आशा के अनुरूप हुए हैं। अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में करों को यथासंगत बनाने, प्रक्रिया को आसान बनाने और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को खोलने जैसे कदम भी शामिल हैं। जेटली निवेशको को अवसरो का लाभ उठाने और भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगें। अपने दौरे के दूसरे दिन वित्त मंत्री अरूण जेटली भारत-ब्रिटेन दिवपक्षीय बैठक और आर्थिक और वित्तीय परिचर्चा( ईएफडी) में भाग लेगें। स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख में अपने प्रवास के दौरान जेटली विश्व आर्थिक मंच के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेगें। जेटली भारत के उद्योगपतियों का एक बडे दल का नेतृत्व करेगें जो इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य देशों के साथ व्यापार और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेगा। वित्त मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ( सीआईआई) और बीसीजी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संगोष्ठी में “भारत-वित्तीय समावेशन और वित्तीय शासन का प्रगति वाहक” विषय पर अपना संबोधन देंगे। वित्त मंत्री विश्व आर्थिक मंच की बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ विश्व की आर्थिक स्थिति और भविष्य की चुनौतियों से निपटने में भारत की आर्थिक तैयारियों पर अन्य देशों के वित्त मंत्रियों से विचारविमर्श भी करेगें।

Leave A Comment