Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर हो: उक्रांद

देहरादून । राज्य की विधानसभाओं का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच कर उपवास रखा। कूच करते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रिस्पना पुल से पहले  बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए सरकार पर राज्य के मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।  मंगलवार दोपहर में उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रिस्पना पुल से पहले ही रोक दिया। कार्यकर्ता ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लगातार बारिश के बीच कार्यकर्ता अपनी मांग को जोरशोर से उठाते रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के आला अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दुकान की टीन शैड के नीचे धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार का मकसद उत्तराखंड में भी आबादी के हिसाब से विधानसभाओं का परिसीमन करने का है। ऐसे में परिसीमन हुआ तो पर्वतीय क्षेत्र में विधानसभा की सीटें कम होगी और इससे सीधे तौर पर राज्य के पहाड़ी क्षेत्र प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि  राज्य का अस्सी फीसदी भूभाग पर्वतीय है। इसलिए दल की मांग है कि विधानसभाओं का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर किया जाय। मांग की कि परिसीमन  का आधार क्षैत्रफल यानि भौगोलिक आधार हो और इसका प्रस्ताव उत्तराखंड विधानसभा से पास होकर केंद्र सरकार व भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सीमा नेपाल और चीन से मिलती है, लेकिन कोई भी सरकार उत्तराखंड के बारे में कभी भी गंभीर नही रही है। दल उत्तराखंड राज्य में धारा 371 लागू करने की मांग करता है। राज्य के किसानों को गन्ना भुगतान जल्द दिया जाए। टीएचडीसी के विनिवेश पर दल का विरोध है। इस दौरान दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, हरीश पाठक, एपी जुयाल, डीके पाल, सुनील ध्यानी, किशन रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रहलाद रावत, ललित बिष्ट, रेखा ,राजेन्द्र बिष्ट, प्रमिला रावत, राजेश्वरी रावत, सीमा रावत, गीता बिष्ट, मंजू रावत, अब्बल भंडारी, रविन्द्र वशिष्ठ, राकेश राजपूत, दीपक गौनियल, एम डी शर्मा, समीर मुंडेपी, समीर मुखर्जी, आशीष नौटियाल, प्रेम नेगी, एम एस शाही, युद्धवीर चैहान, के डी जोशी, सुरेंद्र पेटवाल, बी एस सजवाण, कमल कांत, गुलबहार, मेहर सिंह राणा, अशोक नेगी, उत्तम रावत, कुंवर प्रताप, संजीव शर्मा, एनी थापा आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment